मुख्यमंत्री ने बिहार विधानसभा परिसर में निर्माणाधीन ‘बिहार विधानसभा भवन शताब्दी स्मृति स्तंभ’ का किया मुआयना अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

58 0

पटना, 04 जून 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा परिसर में निर्माणाधीन ‘बिहार विधानसभा भवन शताब्दी स्मृति स्तंभ का मुआयना किया मुआयना के क्रम में मुख्यमंत्री को भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी। बिहार विधान परिसर के अन्य जगहों का भी मुख्यमंत्री ने मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शताब्दी स्मृति स्तंभ जब पूर्ण रुप से बनकर तैयार हो जाएगा तो यह काफी आकर्षक और खुबसूरत लगेगा। उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा परिसर के अन्य खाली जगहों पर भी वृक्षारोपण कराएं ताकि यह परिसर और सुसज्जित दिखे।

निरीक्षण के दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा, शिक्षा -सह- संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, जिलाधिकारी, पटना श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुआयना के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों द्वारा बिहारी मजदूर की जम्मू कश्मीर में हुई हत्या के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है। हमलोगों की तरफ से जो संभव है, वह किया जा रहा है। उनके परिवार को उचित सहयोग दिया जा रहा है। वहां की सरकार भी उनलोगों की सहायता कर रही है। हमारे यहां के लोग वहां काम करते हैं, उनकी हत्या हो रही है, यह दुखद है। मुझे जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, तत्काल इस संबंध निर्देश दिया। इसको लेकर सरकार पूरी तरह से सतर्क है।

जाति आधारित गणना के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोगों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सारी जानकारी दी गई है। सर्वदलीय बैठक के आधार पर ही कैबिनेट का निर्णय हुआ है। इसके लिए संबद्ध विभाग पूरी तैयारी कर रही है। इस काम में जिनलोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी उनकी भी ट्रेनिंग करायी जाएगी। एक-एक चीज पर तैयारी शुरु हो चुकी है। तत्काल किसी भी काम को शुरु करने में थोड़ा वक्त लगता है। ये जो गणना है, एक – एक चीज की गणना है, हर समुदाय का चाहे वे किसी भी धर्म को माननेवाले हों, सबकी पूरी गणना होगी और ये भी जानने की कोशिश होगी कि उनकी आर्थिक स्थिति क्या है। हर परिवार की गणना बहुत अच्छे ढंग से की जायेगी। इसके बारे में पूरी जानकारी आपलोगों को दी जा चुकी है। इस संदर्भ में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर ही काम किया जा रहा है। समय समय पर इस संबंध में पार्टियों को जानकारी हमलोग देते रहेंगे, ताकि वे अपनी तरफ से भी इसको देखते रहेंगे और जो सुझाव होगा वो भी देंगे। हमलोगों ने वर्ष 1990 के दौरान ही इसके संबंध में चर्चा की थी, हमलोग बहुत पहले से ही चाहते थे कि यह हो। अब राज्य में इसको करने का निर्णय लेकर काम किया जा रहा है और इसका नतीजा बहुत अच्छा आएगा। यह सबके पक्ष में है, किसी के खिलाफ नहीं है। हर कम्युनिटी के पक्ष में है। इसी के आधार पर विकास के लिए और क्या-क्या सहयोग करना है

एक-एक बात की जानकारी होगी। हर जाति, हर धर्म के लिए, हर किसी के लिए बहुत अच्छे ढंग से किया जाएगा।

विपक्ष द्वारा रिपोर्ट कार्ड जारी करने के संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग तो काम करने वाले लोग है, प्रचार करने वाले लोग नहीं हैं। नवंबर, 2005 से हमलोगों को काम करने का मौका मिला है, तब से आप देख लीजिए कितना काम किया गया है। पहले क्या था और अब क्या है? किसी भी पार्टी को अपनी बातों को कहने का अधिकार है, इस पर हमारी कोई प्रतिक्रिया नहीं है। सही मायने में बिहार में क्या-क्या काम किया गया आपलोग देखें और लोगों को भी इसके बारे में बताएं।

Related Post

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बापू टावर का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

Posted by - सितम्बर 27, 2023 0
पटना, 27 सितम्बर 2023 :- – मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग में निर्माणाधीन बापू टावर का निरीक्षण किया। निरीक्षण…

मुख्यमंत्री ने गुरूनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी

Posted by - नवम्बर 18, 2021 0
पटना, 18 नवम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गुरूनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश एवं…

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में प्राचार्य प्रो. एल.बी. गुप्ता के तत्वावधान में डा. मनीता कुमारी यादव के द्वारा विशेष व्याख्यान दिया गया।

Posted by - दिसम्बर 6, 2023 0
दिनांक 06/12/2023 को इतिहास विभाग, बी.डी. काॅलेज, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में प्राचार्य प्रो. एल.बी. गुप्ता के तत्वावधान में डाॅ. मनीता कुमारी…

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर को शत्-शत् नमन करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Posted by - दिसम्बर 6, 2022 0
पटना, 06 दिसम्बर 2022 :- भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पटना हाई…

उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी का नाम बदला,चुनाव आयोग ने दिया नया नाम

Posted by - फ़रवरी 18, 2024 0
राष्ट्रीय लोक जनता दल (आरएलजेडी) को अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से जाना जाएगा। इसकी जानकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp