मुख्यमंत्री ने बुनकर नेता कलेश्वर तांती के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

67 0

पटना, 21 फरवरी 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बुनकर नेता कलेश्वर तांती के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० कलेश्वर तांती बिहारशरीफ के बुनकर नेता थे। वे गरीबों एवं वंचित तबकों की मदद करने के लिये हमेशा तत्पर रहते थे। स्व० कलेश्वर तांती जदयू पार्टी के सक्रिय सदस्य थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Post

मुख्यमंत्री ने शराबबंदी की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Posted by - नवम्बर 5, 2021 0
मुख्य बिन्दुः मुख्यमंत्री हाल की घटनाओं पर काफी सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुये अधिकारियों को दिये टास्क, गड़बड़ी करने वाले…

अखंड सौभाग्य का प्रतीक है हरतालिका तीज व्रत महिलाओं ने अपने सुहाग की सलामती के लिए व्रत…

Posted by - सितम्बर 9, 2021 0
पटना:हरतालिका तीज व्रत भारतीय महिलाओं के लिए बहुतआयने रखता है। इस व्रत को महिलाएं अपने पति के दीर्घायु और सफलत…

स्व0 इंदिरा गाँधी की पुण्य तिथि (राष्ट्रीय संकल्प दिवस) पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई

Posted by - अक्टूबर 31, 2023 0
पटना, 31 अक्टूबर 2023 :- भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गाँधी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज पटना…

मुख्यमंत्री ने हज यात्रियों की रवानगी के पूर्व आयोजित दुआईया मजलिस में की शिरकत

Posted by - जून 6, 2023 0
पटना, 06 जून 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने हज यात्रियों की रवानगी के पूर्व हज भवन में आयोजित…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp