मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से भ्रमण कर बिहटा – सरमेरा-चंडी – हरनौत पथ का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

70 0

पटना, 15 मार्च 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज सड़क मार्ग से भ्रमण कर बिहटा-सरमेरा-चंडी – हरनौत पथ का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने सदिसोपुर, जट डुमरी में रुककर निर्माणाधीन पथ प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रेखाचित्र के माध्यम से इस पथ के निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सदिसोपुर आर०ओ०बी०, जट डुमरी आर०ओ०बी०, बिहटा – दनियावां पथ निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न पहलूओं की जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि 15 मई तक आर०ओ०बी० निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन सड़क के कार्य को तेजी से पूर्ण करें ताकि लोगों को आवागमन में और सहुलियत हो तथा इस क्षेत्र का तेजी से विकास हो। उन्होंने कहा कि पुनपुन के पुराने पथ को भी ठीक से मेंटेन रखें ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

बाढ के समय के अनुमंडल प्रमंडल बन गए लेकिन बाढ को अब भी है जिला बनने का इंतजार: विजय सिन्हा

Posted by - अक्टूबर 14, 2022 0
मोकामा की बदहाली की जिम्मेवार लोगों को राजनीतिक सजा देने को व्यग्र जनता: विजय सिन्हा  पटना, 14 अक्टूबर। बिहार विधानसभा…

छठ महापर्व पर स्वास्थ्य मंत्री ने दी राज्यवासियों को शुभकामनाएं

Posted by - नवम्बर 9, 2021 0
पटना। स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने छठव्रतियों समेत राज्यवासियो को लोक आस्था का महापर्व छठ की शुभकामनाएं दी है।…

मुख्यमंत्री ने बिहार विधानसभा परिसर में निर्माणाधीन ‘बिहार विधानसभा भवन शताब्दी स्मृति स्तंभ’ का किया मुआयना अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Posted by - जून 4, 2022 0
पटना, 04 जून 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा परिसर में निर्माणाधीन ‘बिहार विधानसभा भवन शताब्दी स्मृति…

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक माह के वेतन का चेक सौंपा

Posted by - दिसम्बर 7, 2022 0
पटना, 07 दिसम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में अपने एक माह…

नरेंद्र कुमार, सीआईआई, बिहार राज्य परिषद के अध्यक्ष ने ने कहा बिहार सरकार के इस बजट से कोरोना के बावजूद आर्थिक विकास दर में आगे बने रहने में मिलेगी मजबूती

Posted by - फ़रवरी 28, 2022 0
पटना 28 फरवरी 2022 –  श्री नरेंद्र कुमार, सीआईआई, बिहार राज्य परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार के…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp