मुख्यमंत्री ने हजरत सैयद शहीद गुलाम सफदर पीर मुराद शाह रहमतुल्लाह अलेह के मजार पर चादरपोशी की

72 0

पटना, 23 अक्टूबर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज हजरत सैयद शहीद गुलाम सफदर पीर मुराद शाह के मजार पर हाजिरी दी। उन्होंने बड़े अदब ओ एहतराम के साथ हजरत सैयद शहीद गुलाम सफदर पीर मुराद शाह रहमतुल्लाह अलेह के मजार पर चादरपोशी की तथा अकीदत के फूल पेश किये। इस अवसर पर इमाम मोहम्मद अहमतुल्लाह रहमानी ने मुख्यमंत्री को राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये दुआ करायी। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के बीच आपसी मेल-जोल, भाईचारा और सद्भाव के रिश्तों को मजबूत किये जाने की भी दुआ की। हजरत सैयद शहीद गुलाम सफदर पीर मुराद शाह रहमतुल्लाह अलेह मजार शरीफ के प्रबंधन समिति की तरफ से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो० इरशादुल्लाह, मजार शरीफ के सचिव मो० अजीम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं अकीदतमंद उपस्थित थे।

Related Post

वैदिक साहित्य के विशिष्ट व्याख्याता थे पंडित राम नारायण शास्त्री: अश्विनी चौबे

Posted by - जनवरी 24, 2022 0
पटना, 24 जनवरी 2021 केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार…

अंजुमन इस्लामिया हॉल में आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री

Posted by - अप्रैल 20, 2022 0
पटना, 07 अप्रैल 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज अंजुमन इस्लामिया हॉल में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। दावत-ए-इफ्तार…

राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस के रूप में 5 अक्टूबर का दिन मनेगा मा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव जी ने की घोषणा: अरविन्द सिंह

Posted by - मार्च 30, 2022 0
पटना, 30 मार्च : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस…

मुख्यमंत्री ने मगध महिला कॉलेज के नवनिर्मित छात्रावास का किया उद्घाटन

Posted by - मई 23, 2022 0
पटना, 23 मई, 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना विश्वविद्यालय के मगध महिला कॉलेज के नवनिर्मित ‘महिमा…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp