मुजफ्फरपुर आई अस्पताल (गैर सरकारी) हादसे में अपनी आंखों की रौशनी गंवाने वाले 19 पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक- एक लाख रूपये की सहायता राशि देने का मुख्यमंत्री का निर्देश

34 0

• जिलाधिकारियों को उपलब्ध करायी गयी राशि |

• पीड़ितों को सहायता राशि अविलम्ब भुगतान करने का मुख्यमंत्री का निर्देश |

पटना, 04 मार्च 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर आई अस्पताल (गैर सरकारी) में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद अपनी आंखों की रौशनी गंवाने वाले 19 व्यक्तियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक- एक लाख रूपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है। इस संबंध में संबंधित जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि अंतरित भी कर दी गयी है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सहायता राशि अविलम्ब पीड़ितों को मुहैया करा दें।

ज्ञात हो कि दिनांक 22.11.2021 से 27.11.2021 के बीच मुजफ्फरपुर आई अस्पताल (गैर सरकारी) जूरन छपरा रोड नं0- 2 द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 19 लोगों ने अपनी आंखों की रौशनी गंवा दी थी। पीड़ितों में मुजफ्फरपुर के 9, पूर्वी चम्पारण के 02, शिवहर के 02, वैशाली के 03, समस्तीपुर 01, छपरा के 01 एवं पश्चिमी चम्पारण जिले के 01 व्यक्ति शामिल हैं।

Related Post

मुख्यमंत्री के समक्ष  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के माध्यम से शिक्षा विभाग  ने  दिया प्रस्तुतीकरण

Posted by - फ़रवरी 3, 2022 0
मुख्य  बिन्दु  :-   सभी  पंचायतों  में  उच्च  माध्यमिक  विद्यालय  की  स्थापना  की गयी  है।  इससे  अब  छात्र/छात्राओं  को  अपने …

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मीठापुर – महुली एलिवेटेड पथ परियोजना की प्रगति का लिया जायजा, दिसम्बर तक कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

Posted by - जुलाई 11, 2023 0
पटना, 11 जुलाई 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज शाम निर्माणाधीन मीठापुर – महुली एलिवेटेड पथ परियोजना की…

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

Posted by - नवम्बर 14, 2021 0
पटना, 14 नवम्बर 2021 :- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर पटना…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp