मेरे बेटे को मुख्यमंत्री बनाएं” मांझी के बयान पर बोले सम्राट चौधरी- महागठबंधन के नेता CM बनने की होड़ में लगे

45 0

सम्राट चौधरी ने बताया कि जिस तरह देश में पीएम बनने की होड़ में नीतीश कुमार, केजरीवाल और भी विपक्ष के नेता अपने आप को पीएम बताने में लगे है। ठीक उसी तरह बिहार के सभी दलों के नेता अपने आप को सीएम बनाने में लगे हुए है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में…

पटना: बिहार में महागठबंधन की रैली से पहले ही बयानबाज़ी तेज हो गई है। एक तरफ जेडीयू के भीतर मचा घमासान अभी शांत भी नही हुआ कि जीतन राम मांझी ने अपने बयानों से राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है। दरअसल, जीतन राम मांझी ने अपने बेटे को सीएम बनाने की मांग की हैं। वहीं अब उनके इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि महागठबंधन के सभी दलों के सभी नेता अपने आप को सीएम बनाने की होड़ में लग गए हैं।

बिहार में कुछ भी संभव हो सकता हैः सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने बताया कि जिस तरह देश में पीएम बनने की होड़ में नीतीश कुमार, केजरीवाल और भी विपक्ष के नेता अपने आप को पीएम बताने में लगे है। ठीक उसी तरह बिहार के सभी दलों के नेता अपने आप को सीएम बनाने में लगे हुए है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में भी सब लोग एक्सीडेंटल ही सीएम बन रहे है। ऐसे में यहां कुछ भी संभव हो सकता है। मांझी जी को ऐसा लगता है तो उन्हें समझना चाहिए कि जनमत से सीएम बनते है। अगर उनके पास जनमत है तो ठीक है।

जीतनराम मांझी ने की बेटे को सीएम बनाने मांग की

बता दें कि बीते दिन अरवल में जीतन राम मांझी ने अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर कहा कि संतोष पढ़ा लिखा है उसे सीएम बनाना चाहिए। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री के लिए बहुतों का नाम आता है वैसे लोगों को पढ़ा सकता है। आगे उन्होंने कहा था कि वह नेट क्वालिफाइड प्रोफ़ेसर है। सिर्फ यही है कि वह भुंईया जाति से आता है। गरीबों के दलितों की आबादी 90 फ़ीसदी है, इसीलिए हम संतोष को मुख्यमंत्री प्रेषित करते हैं।

Related Post

लोकसभा चुनाव में 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी HAM, मांझी की पार्टी ने लिया बड़ा फैसला

Posted by - मई 20, 2023 0
संतोष सुमन ने कहा कि हमारे पार्टी के कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा राज्य में 5 सीटों…

महागठबंधन की संगति का असर मुख्यमंत्री की दुर्गति करा रहा है,विजय कुमार सिन्हा।

Posted by - नवम्बर 10, 2023 0
नीतीश जी की बिगड़ी हुई भाषा और व्यवस्था से उनके व्यक्तित्व का हुआ पतन सदन में महिलाओं को अपमानित कर…

अतीक-अशरफ की हत्या पर सम्राट चौधरी बोले- बिहार पुलिस के हाथों में चूड़ियां न पहनाएं, उन्हें भी खुला छोड़ें

Posted by - अप्रैल 16, 2023 0
पटनाः उत्तर प्रदेश में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ के भाई की हत्या के बाद बिहार में भी राजनीति गरमा…

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवदत्त पाठक के निधन पर केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - मार्च 13, 2022 0
पटना,13 मार्च 2022 केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे…

अगर मेरे देश की वैक्सीन मुझे सुरक्षा दे सकती है, तो मेरे देश में बने सामान, मेरी दिवाली को और भी भव्य बना सकते हैं : अरविन्द सिंह

Posted by - अक्टूबर 24, 2021 0
24 अक्टुबर पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि भारत में बनी…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp