मोकामा में RJD की जीत में नीतीश का कोई रोल नहीं,चिराग पासवान

54 0

कुढ़नी में भी BJP का चुनाव प्रचार करेंगे

चिराग पासवान ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी लोजपा (रामविलास) कुढ़नी उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। वह एनडीए प्रत्याशी के साथ हैं। बीजेपी जिसे टिकट देगी लोजपा (रामविलास) उसका समर्थन करेगी।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में चिराग पासवान ने बीजेपी के समर्थन का ऐलान कर दिया है। लोजपा (रामविलास) के मुखिया कुढ़नी में भी बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले हैं। चिराग ने हकहा कि मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आरजेडी की मिली जीत में नीतीश कुमार का कोई योगदान नहीं था। अनंत सिंह ने अपने बलबूते पर वो चुनाव जीता।

चिराग पासवान ने पटना में मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मोकामा में 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह को करीब 78 हजार वोट मिले थे। हाल ही में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी को 79 हजार के करीब वोट मिले। यानी कि आरजेडी के वोटों में एक हजार की ही बढ़ोतरी हुई। 

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से पूछा कि मोकामा में उनके वोट कहां गए, ये बताएं। आज की तारीख में सीएम नीतीश कुमार फैक्टर नहीं रहे हैं। मोकामा में आरजेडी की विजय व्यक्तिगत तौर पर अनंत सिंह की जीत थी।

वहीं, चिराग पासवान ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी लोजपा (रामविलास) कुढ़नी उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। वह एनडीए प्रत्याशी के साथ हैं। बीजेपी जिसे टिकट देगी लोजपा (रामविलास) उसका समर्थन करेगी।

 

Related Post

आगामी सत्र में एक बार फिर मुख्यमंत्री के जिम्मे विभागों से नहीं पूछा जायगा प्रश्न-विजय कुमार सिन्हा,

Posted by - अक्टूबर 19, 2023 0
शिक्षा,उत्पाद, ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास, भवन निर्माण, पथ निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विभागों से प्रश्न पूछने की आखिरी तारीख़ 25 अक्टूबर…

आरसीपी ने ललन सिंह पर साधा निशाना, दाएं-बाएं ना करें:UP में गठबंधन नहीं होने पर केंद्रीय मंत्री बोले- बिहार में 2025 तक काम करना है

Posted by - जनवरी 29, 2022 0
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में BJP के साथ JDU का गठबंधन नहीं होने का ठीकरा राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने…

राबड़ी ने नीतीश सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, रिमांड होम में यौन शोषण मामले पर भड़कीं राबड़ी

Posted by - फ़रवरी 4, 2022 0
राबड़ी ने कहा, ” इस मामले में पटना हाई कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है, लेकिन ये सरकार कोर्ट…

नीतीश कुमार के शासन काल में बिहार का हुआ है उन्नत विकास- मुख्तार अली

Posted by - फ़रवरी 7, 2022 0
रिपोर्ट:  (सिद्धार्थ मिश्रा) पटना:भारत हो दुनिया हो या भारत का कोई भी राज्य अब सभी जगह से कोरोना अपने पैर…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp