राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने महान् शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया

39 0

राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज महान् सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र परिसर में स्थापित महान सम्राट अशोक की सांकेतिक मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री देवेश चन्द्र ठाकुर, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, शिक्षा मंत्री श्री चन्द्रशेखर, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, विधि मंत्री श्री शमीम अहमद, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री जमा खान, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद श्री खालिद अनवर, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह, राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य श्री नंद किशोर कुशवाहा, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री शिवशंकर निषाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी महान शासक सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन,

भजन-कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम के पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ही वर्ष हमलोगों ने तय किया था कि महान् शासक सम्राट अशोक की जयंती चैत माह में अष्टमी के दिन राजकीय समारोह के रूप में मनायी जाएगी। उसके पहले भी हम यहां मूर्ति पर माल्यार्पण करने के लिए आया करते थे। उनकी सांकेतिक मूर्ति यहां लगायी गई है। उसका दो भाव है एक सम्राट का और दूसरा बौद्ध भिक्षु का है। इस परिसर का नामकरण सम्राट अशोक के नाम पर सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र किया गया। यहां ज्ञान भवन और बापू सभागार का भी निर्माण किया गया है।

श्री राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोर्ट के फैसले पर हम कभी नहीं बोलते हैं। जब किसी पर मुकदमा भी होता है तो हम कमेंट नहीं करते हैं। हमारे ऊपर भी लोग कमेंट करते हैं तो भी हम कुछ नहीं बोलते हैं। कोर्ट के फैसले पर ऊपर के भी कोर्ट में जाने का अधिकार है। हम पिछले 17 वर्षों से यहां सरकार में हैं, कोई भी जांच चलता है तो उसमें हम हस्तक्षेप नहीं करते हैं लेकिन इन सब चीजों पर मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है। विपक्ष के अधिक से अधिक लोगों की एकता मेरी इच्छा है। इसका हम इंतजार कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग एक साथ आयें और वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ें। इस सिलसिले में हम दिल्ली जाकर लोगों से मुलाकात कर चुके हैं। कई क्षेत्रीय पार्टियां भी एकजुट होना चाहती हैं। सभी लोगों की सहमति की हम प्रतीक्षा कर रहे हैं।

केंद्र सरकार से संबंधित प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की केंद्र सरकार की हम तारीफ करते हैं और वे हैं कि सिर्फ अपने काम की तारीफ करते हैं। श्रद्धेय अटल जी के कार्यों की हम काफी तारीफ करते है। उन्होंने कभी किसी से झगड़ा नहीं किया। हिंदू मुस्लिम सबके वे पक्ष में रहते हैं। ये लोग क्या कर रहे है अब ये लोग जानें। कोई काम नहीं कर रहे हैं सिर्फ अपना प्रचार करने में लगे हुए हैं। जब हम उन्हें छोड़कर इधर आ गए तो फिर से केस मुकदमा का दौर शुरु हो गया है। हमलोग विकास का काम करते हैं, जनहित में काम करते हैं। हमलोग जो भी बिहार में बढ़िया काम करते हैं उसकी कहीं खबर नहीं रहती है जो हमारे खिलाफ बोलता है उसकी खूब खबर छपती है आज महान् शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हो रहा है उसमें भी शामिल होंगे। बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी के बयान से संबंधित प्रश्न के

जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर हम कोई ध्यान नहीं देते हैं। उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के पिता बनने पर बधाई देने को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिता बनने के बाद तुरंत हमने उनको बधाई दिया ।

बिहार में भाजपा छोटे दलों को अपने साथ लाने में लगी है इससे संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री उपेंद्र कुशवाहा को हमने राज्यसभा भेजा था इस बार फिर आए तो बोले की साथ रहेंगे लेकिन फिर कहीं चले गए, उनकी मर्जी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पहले राजद में थे, उसके बाद जदयू में थे और अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हो गए हैं। उनलोगों के बारे में जाकर लोगों से पूछिए। बिहार में विकास काम आगे भी होता रहेगा आपलोग निश्चित रहें, आगे जनता मालिक है।

Related Post

मुख्यमंत्री ने जनता के दरबार में 66 लोगों की सुनी समस्यायें,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Posted by - सितम्बर 19, 2022 0
पटना, 19 सितम्बर 2022:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज 4 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता के…

डीयू विधायक ने पत्रकारों को दी गालियां, BJP बोली- ये नया बिहार तो JDU ने जताया ऐतराज

Posted by - अक्टूबर 6, 2023 0
हमेशा विवादों में रहने वाले गोपालपुर विधानसभा से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने आज सारी हदें पार कर दी। अपने…

जनता दरबार में हाजिर हुए हम नेता,मांझी ने सुनी लोगों की समस्याएं.

Posted by - सितम्बर 14, 2021 0
पटना:हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से0) का 7 सितंबर से हर (मंगलवार) को जनता दरबार की शुरुआत हुई है, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp