राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस के रूप में 5 अक्टूबर का दिन मनेगा मा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव जी ने की घोषणा: अरविन्द सिंह

94 0

पटना, 30 मार्च : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस के रूप में 5 अक्टूबर का दिन मनाया जाएगा, मा केंद्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव जी ने घोषणा की है। यह बिहार के लिए एक अभूतपूर्व स्वागत योग्य सराहनीय कदम है, इसके आयोजन का उद्देश्य डॉल्फिन की प्रजातियों के संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाना है। बिहार में सोंस और संसू व गंगा की गाय के नाम से भी जाना जाने वाली प्रजाति की संख्या में कमी आई है। भारत में ज्यादातर गांगेय डॉल्फिन असम, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में देखी जाती है। इस सराहनीय कदम के लिए मा केन्द्रीय श्रम एवं वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव जी को बिहार की जनता और भारतीय जनता पार्टी बिहार के कार्यकर्ताओं  तरफ से अभिनंदन आभार।

श्री अरविन्द ने कहा है कि वहीं दूसरी तरफ मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में वर्ष 2024 तक हर व्यक्ति को अपना पक्का आवास उपलब्ध कराने के लक्ष्य की ओर अहम पड़ाव आया है। ‘प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)’ के तहत पांच लाख से अधिक जरूरतमंदों का ‘गृह प्रवेशम’ हुआ है।

आज देश मा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सही नीतियों और नियत के साथ उच्च गुणवत्ता के चलते दुनिया में आज भारत का निर्यात 400 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया।

इसका एक मतलब ये कि दुनिया भर में भारत में बनी चीजों की डिमांड बढ़ रही है। भारत के लोगों का ये सामर्थ्य अब दुनिया के कोने-कोने में, नए बाजारों में पहुंच रहा है।

इससे साबित होता है कि मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास और सबका विश्वास के साथ देश दुनिया में आगे बढ़ रहा है और सभी का विकास हो रहा है।

Related Post

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 44 लोगों की सुनी समस्यायें,

Posted by - अगस्त 14, 2023 0
पटना 14 अगस्त 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित ‘जनता…

मुख्यमंत्री ने ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में अररिया जिले की समीक्षात्मक बैठक की

Posted by - फ़रवरी 3, 2023 0
पटना, 03 फरवरी 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में अररिया जिले में विभिन्न विभागों…

मुख्यमंत्री ने ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में किशनगंज जिले की समीक्षात्मक बैठक की

Posted by - फ़रवरी 4, 2023 0
पटना, 04 फरवरी 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में किशनगंज जिले में विभिन्न विभागों…

भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने की संपर्क अभियान की शुरुआतभाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने की संपर्क अभियान की शुरुआत

Posted by - मार्च 1, 2024 0
भाजपा अपने संकल्प पत्र के वादे को पूरा करने वाली पार्टी : सम्राट चौधरी पटना, 1 मार्च। भाजपा के प्रदेश…

नायक नहीं खलनायक हैं नीतीश कुमार’ ..नगर निकाय में पिछड़ा आरक्षण पर बोले सम्राट चौधरी

Posted by - अक्टूबर 13, 2022 0
बिहार में नगर निकाय चुनाव 2022 पर रोक के बावजूद इसको लेकर सियासत तेज है. बिहार विधान परिषद में विपक्ष…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp