रूस-यूक्रेन विवाद: जंग की आहट के बीच भारत की अपने नागरिकों को सलाह,

47 0

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध संकट टला नहीं है। दिन ब दिन यूक्रेन पर हमले का तनाव बढ़ता जा रहा है। जिसको देखते हुए यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित भारतीय दूतावास (Embassy of India) ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए अपने नागरिकों को सलाह दी है।

रूस और यूक्रेन विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। रविवार को रूस ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर परमाणु मिसाइलों का अभ्यास किया। ऐसे में यूक्रेन पर रूस के हमले का खतरा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिका और यूरोपीय देशों ने पहले ही राजनयिकों और नागरिकों को देश से निकलने की सलाह जारी कर दी थी। अब भारत ने भी अपने नागरिकों को यूक्रेन अस्थायी रूप से छोड़ने की सलाह दी है।

यूक्रेन पर की गई गोलाबारी:

यूक्रेन की सेना ने दावा करते हुए कहा है कि शनिवार को पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादियों द्वारा की गई गोलाबारी में उसके दो सैनिक मारे गए हैं और चार घायल हो गए। रूस द्वारा इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच जंग छिड़ने की संभावना बढ़ती जा रही है।

बेलारूस के तानाशाह के साथ मिलकर किया मिसाइल अभ्यास:

रूस ने रविवार को बेलारूस के तानाशाह अलेक्झांडर लुकाशेन्को (Alexander Lukashenko) के साथ मिलकर परमाणु मिसाइल अभ्यास किया। रूस ने इस ड्रिल का वीडियो भी जारी किया है जिसमे रूसी फौज जल, थल और वायु में अपना शक्ति प्रदर्शन करती नजर आ रही है।

Related Post

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, वार्ताओं में दिख रहे सकारात्मक संकेत

Posted by - मार्च 11, 2022 0
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज सोलहवां दिन है. दोनों देशों के बीच जारी लड़ाई फिलहाल खत्म…

आतंकी यासीन मलिक की पत्नी पाकिस्तान सरकार में बनीं मंत्री, उम्रकैद की सजा काट रहा है JKLF चीफ

Posted by - अगस्त 17, 2023 0
अलगाववादी नेता और टेरर फंडिंग मामले में जेल में बंद यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक को पाकिस्तान सरकार…

अमेरिका ने कहा- अगर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो हमारा साथ देगा भारत, क्वॉड मीटिंग में इस पर विचार हुआ

Posted by - फ़रवरी 17, 2022 0
यूक्रेन को लेकर अमेरिका और रूस के बीच तल्खियां बरकरार हैं। अमेरिका को उम्मीद है कि अगर रूस ने यूक्रेन…

कोविड नियंत्रण में प्रधानमंत्री के प्रयासों को दुनिया ने सराहा: दीपक प्रकाश

Posted by - जून 29, 2021 0
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ,विधायकों जिलाध्यक्षों ,नगर निकाय के अध्यक्षों की…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp