लखीसराय के जिस अशोक धाम मंदिर में आज अमित शाह करेंगे पूजा-अर्चना, जानिए उस मंदिर का इतिहास

73 0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं। गृहमंत्री जेडीयू अध्यक्ष और लोकसभा सांसद ललन सिंह का गृह क्षेत्र, मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के लखीसराय में एक मेगा रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, अमित शाह राजनीतिक कार्यक्रम से पहले…

Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं। गृहमंत्री जेडीयू अध्यक्ष और लोकसभा सांसद ललन सिंह का गृह क्षेत्र, मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के लखीसराय में एक मेगा रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, अमित शाह राजनीतिक कार्यक्रम से पहले  ऐतिहासिक अशोक धाम मंदिर में पूजा करेंगे और पार्टी के ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत मंदिर के ट्रस्टियों से मुलाकात करेंगे। मंदिर परिसर और आसपास चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। अशोक धाम मंदिर के इतिहास की बात करें तो वह काफी पुराना हैं।

PunjabKesari

जानें मंदिर का इतिहास
अशोक धाम बिहार के लखीसराय जिले में स्थित भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है। ऐसी मान्यता है कि 7 अप्रैल 1977 को, अशोक नामक एक युवक  ने जमीन के नीचे विशालकाय शिवलिंग की खोज की। बताया जाता है कि अशोक नाम का चरवाहा प्रतिदिन इधर गाय चराने के लिए जाया करता था। एक दिन गिल्ली-डंडा खेलने के दौरान अचानक से उसे शिवलिंग का ऊपरी भाग दिखा। उसने शिवलिंग को उखाड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन वह उसे जरा सा भी हिला तक नहीं पाया। इसके बाद उसी स्थान पर इस मंदिर का निर्माण किया गया, तभी से इस मंदिर का नाम अशोक धाम मंदिर पड़ गया।  11 फरवरी 1993 को, जगन्नाथपुरी के शंकराचार्य ने मंदिर परिसर के पुनर्निर्माण का उद्घाटन किया।

PunjabKesari

अशोक धाम में है वेद विद्यालय
स्थानीय लोगों की मानें तो यह स्थान 8वीं शताब्दी से पूजा का केंद्र रहा है। बता दें कि अशोक धाम में वेद विद्यालय भी है। जहां पर छोटे-छोटे बच्चे वैदिक मंत्रोच्चारण करते है। वहीं, आज फिर यह मंदिर काफी चर्चा में है। क्योंकि देश के गृह मंत्री अमित शाह आज यहां पूजा अर्चना करने वाले हैं। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

PunjabKesari

Related Post

पूर्व मंत्री खालिद रशीद सबा के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.

Posted by - सितम्बर 27, 2021 0
पटना, 27 सितम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री खालिद रशीद सबा के निधन पर गहरी शोक…

मुख्यमंत्री ने अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की

Posted by - मार्च 14, 2022 0
पटना, 14 मार्च 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में अपराध नियंत्रण एवं विधि…

बिहार कॉंग्रेस प्रभारी श्री भक्त चरण दास के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

Posted by - सितम्बर 18, 2022 0
पटना, 18 सितम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में बिहार कॉंग्रेस प्रभारी…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नक्सलवाद पे कहा-स्थिति में आया सुधार पर इसे और जड़ से खत्म करने की जरूरत है

Posted by - सितम्बर 26, 2021 0
पटना । नई दिल्ली के विज्ञान भवन में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में देश के 10…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp