लालू जी ने 15 साल की सरकार में क्या किया, बिहार की जनता जानती है : सम्राट चौधरी

46 0

भ्रष्टाचार और लूट, गुंडागर्दी से बिहार नहीं चलेगी : सम्राट चौधरी

पटना, 16 अप्रैल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अररिया में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू जी ने 15 साल की सरकार में क्या किया, बिहार की जनता जानती है ।

आज अररिया लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी श्री प्रदीप कुमार सिंह जी के नामांकन के बाद संकल्प सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू प्रसाद के परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार को लूटना ही उनके परिवार का काम रह गया है। उन्होंने कहा कि सुंदर भारत और विकसित बिहार बनाना है तब आपकी ताकत की जरूरत है। प्रधानमन्त्री कहते है कि विकसित भारत सुंदर भारत, समृद्ध भारत तब ही बन सकता है जब हम आपके आशीर्वाद मिले और आपके वोट से जीत कर जाएं।

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। यहां भ्रष्टाचार और लूट, गुंडागर्दी नहीं चलेगी।

उन्होंने कहा कि आज जब भ्रष्टाचार पर वार हो रहा है तो लोग तिलमिला जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री साफ कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा। इस दौरान सम्राट चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह को भारी मतों से विजय बनाने की लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि एनडीए को दिया गया वोट नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के मार्ग को प्रशस्त करेगा।

इस दौरान लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कई अन्य नेता ने संकल्प सभा को संबोधित किया।

Related Post

मुख्यमंत्री को भेंट की गयी पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 जगन्नाथ मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक ‘बिहार बढ़कर रहेगा

Posted by - जून 24, 2023 0
पटना, 24 जून 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० जगन्नाथ मिश्र के 86वें…

महादलित महिला के साथ हुए अमानवीय कृत्य पर नीतीश-तेजस्वी चुप क्यों, नित्यानंद का सवाल

Posted by - सितम्बर 27, 2023 0
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने पिछले दिनों बिहार में महादलित…

बच्चों में शिक्षा संवर्धन, संस्कार सृजन और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए डॉ डी वाई पाटिल पुष्पलता पाटिलइंटरनेशनल स्कूल की नई शाखा शुरू

Posted by - दिसम्बर 10, 2022 0
पटना. डॉ डी वाई पाटिल पुष्पलता पाटिल इंटरनेशनल स्कूल ने शिक्षा संवर्धन, संस्कार सृजन और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में…

सिमरिया धाम के विकास की जल संसाधन विभाग की योजना का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करेंगे शिलान्यास

Posted by - मई 29, 2023 0
मंत्री संजय कुमार झा ने कहा, जल संसाधन विभाग की 114.97 करोड़ रुपये की योजना के अंतर्गत कराया जाएगा सीढ़ी…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp