वंदे मातरम फाउण्डेशन के द्वारा ग्यारह विभूतियों को मिला लाल बहादुर शास्त्री सम्मान 2021.

91 0

पटना, 25 अक्टूबर 2021.सामाजिक संगठन वंदे मातरम फाउंडेशन के द्वारा ग्यारह विभूतियों को लाल बहादुर शास्त्री सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया।

    लाल बहादुर शास्त्री सम्मान 2021 सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राजधानी पटना के बिहार हिंदी साहित्य सम्मलेन में किया गया। इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली ग्यारह विभूतियों को लाल बहादुर शास्त्री सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। सम्मानित लोगों में माधुरी सिन्हा , डा. नम्रता आनंद,डॉ सुधा सिन्हा, अनुराग समरूप, विष्णु थापा,  मुकेश कुमार , डॉ.शोभा रानी सिंह , सपना राज, अनूप नारायण सिंह,  और अश्वनी कुमार सिंह शामिल हैं।

    इस अवसर पर प्रेम कुमार, पूजा चंद्रा, ज्योति दास, राजेश झा , जितेंद्र कुमार सिन्हा ,चेतन थिरानी, प.जीतेन्द्र कुमार मिश्रा, मनोज कुमार( सनम वीडियो ),राजीव कुमार, समेत कई अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह, विशिष्ठ अतिथि श्री राजीव रंजन ( उपाध्यक्ष भाजपा बिहार ), डॉ.अनिल सुलभ, श्री उपेंद्र सिंह ( भाजपा नेता )मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वंदे मातरम फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन सिन्हा ने की। कार्यक्रम के संयोजक अशोक कुमार, स्वागतध्यक्ष डा. विनय सिंह और धन्यवाद ज्ञापन वंदे मातरम फाउंडेशन के प्रधान महासचिव रविन्द्र कुमार ने किया।

 इस अवसर पर वंदे मातरम फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन कुमार सिन्हा ने कहा कि सारे सम्मानित हुए अवार्डी को वंदे मातरम फाउंडेशन की तरफ से बधाई दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इसके साथ ही उन्होंने वंदे मातरम फाउंडेशन की तरफ से आए हुए तमाम अतिथियों एवं प्रेस प्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया ।                                    

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह एवं श्री राजीव रंजन ( उपाध्यक्ष भाजपा बिहार ) के समक्ष  राजन कु. सिन्हा (प्रदेश उपाध्याय, भाजपा समर्थक मंच ) एवं श्री अशोक कुमार(प्रदेश अध्यक्ष,भाजपा समर्थक मंच )ने अपने अन्य साथियो….विजय शंकर सिन्हा, प्रमोद यादव, विजय सिन्हा, जीतेन्द्र प्रसाद, शिवनन्दन प्रसाद, विक्की कुमार, राहुल कुमार, अभीष कुमार, राहुल चौधरी, विक्की सिंह, जीतेन्द्र कु सिन्हा, संतोष कुमार, राहुल सिन्हा,नितेश कुमार सिन्हा के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की l

 कार्यक्रम का मंच संचालन राजीव रंजन के द्वारा किया गया l बिंदु केसरी, वंदना कुमारी, कुमार संभव, निशा परासर, वंदना देवी, भोला कुमार, अनोज कुमार, राजन कुमार , राजू भाई ने शानदार प्रस्तुति दी।

 इस अवसर पर वंदे मातरम फाउंडेशन से पुष्पा तिवारी , रश्मि लता , मोनिका सिन्हा , रेनू सिंह , बसंत कुमार सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Related Post

मुंगेर के पूर्व विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - अक्टूबर 3, 2023 0
पटना, 03 अक्टूबर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुंगेर के पूर्व विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी के निधन पर…

पूर्व मंत्री स्व0 महावीर चौधरी के जयंती कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री

Posted by - नवम्बर 2, 2023 0
पटना, 02 नवम्बर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी के सरकारी आवास 2, पोलो…

देश को आजाद कराने में भारत के लोगों ने धर्म, जाति, पंथ और संप्रदाय से ऊपर उठकर योगदान दियाः गौतम

Posted by - अगस्त 16, 2023 0
भूस्वामी बिल्डिकॉन्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेश गौतम कुमार ने शहर के बिसार तालाब स्थित कार्यालय में झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन…

मुख्यमंत्री ने ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में नालंदा जिले में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Posted by - जनवरी 20, 2023 0
पटना, 20 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में नालंदा जिले का भ्रमण…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp