वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव नारायण सिंह जी के निधन पर मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुये शोक-संवेदना व्यक्त की

56 0

पटना, 22 जुलाई 2022 :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव नारायण सिंह जी के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में स्व० विष्णुदेव नारायण सिंह जी का अहम योगदान था। स्व० विष्णुदेव नारायण सिंह जी ने महज 14 वर्ष की आयु में सन् 1939 में ही अंग्रेजों के खिलाफ हल्ला बोल दिया था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वे कई बार अंग्रेज सरकार द्वारा गिरफ्तार किये गये थे।

स्व० विष्णुदेव नारायण सिंह जी बिहार राज्य स्वतंत्रता सेनानी संगठन के अध्यक्ष थे। वे ग्राम चितौखर, टिकारी जिला गया के रहने वाले थे। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा वर्ष 2019 में उन्हें सम्मानित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा है कि विष्णुदेव नारायण सिंह जी के निधन के समाचार से उन्हें गहरा दुःख हुआ है।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव नारायण सिंह जी के पुत्र श्री अनिल कुमार से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन गया को वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव नारायण सिंह जी के अंतिम संस्कार हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया ।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Post

मुख्यमंत्री ने रामनवमी के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं

Posted by - मार्च 29, 2023 0
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को…

NDA को मिला चिराग का साथ…अब पशुपति पारस को राजग के कुनबे में बनाए रखना BJP के लिए बड़ी चुनौती

Posted by - जुलाई 18, 2023 0
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार(17 जुलाई) को राजग में शामिल हो गए हैं। वहीं, अब चिराग…

नॉलेजग्राम इंटरनेशनल स्कूल पटना ने ब्रेनवंडर्स डीएमआईटी सेंटर लॉन्च किया.

Posted by - मार्च 21, 2023 0
एक नए युग की शुरुआत नॉलेजग्राम इंटरनेशनल स्कूल पटना ने अपने छात्रों के व्यक्तिगत विकास और कैरियर मार्गदर्शन के लिए…

G-20: INDIA गठबंधन के इन बड़े नेताओं के साथ अंबानी-अडानी को भी मिला G20 के डिनर का न्योता

Posted by - सितम्बर 8, 2023 0
9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी को भव्य रूप से सजाया गया…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp