वाल्मीकिनगर के बाद बिहार को कैमूर में मिलेगा दूसरा टाइगर रिजर्व– अश्विनी चौबे

40 0

एनटीसीए की 19वीं बैठक में हुई चर्चा कैमूर के इलाकों में देखे जाते रहे हैं बाघ। पर्यटन के रूप में भी होगा फायदा

पटना, 6 जनवरी 2022.केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बिहार में वाल्मीकिनगर के बाद कैमूर में दूसरे टाइगर रिजर्व के लिए कार्यों को मूर्त रूप दे रहा है। बुधवार को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की 19वीं बैठक में इस पर चर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने की। शीघ्र ही वाल्मीकिनगर के बाद कैमूर में बिहार को दूसरा टाइगर रिजर्व मिलेगा। 

पर्यटन के दृष्टिकोण से पूरे शाहाबाद क्षेत्र को होगा फायदा

कैमूर टाइगर रिजर्व होने से पर्यटन के दृष्टिकोण से पूरे शाहाबाद क्षेत्र को फायदा होगा। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान अक्सर स्थानीय लोगों ने यहां पर बाघ देखने के बारे में अवगत कराते रहते हैं। इस संबंध में मंत्रालय भी लगातार सक्रिय था। 70 के दशक में वह बड़ी संख्या में भाग होते थे, जिसके बारे में स्थानीय लोगों ने बताया था। केंद्र सरकार देश में बाघ संरक्षण के अगले दशक के लिए भविष्य और बहुआयामी रणनीति पर काम कर रही है। देश में 51 टाइगर रिजर्व हैं और अधिक क्षेत्रों को टाइगर रिजर्व नेटवर्क के तहत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे शाहाबाद क्षेत्र में वन अभ्यारण को लेकर कार्य हो रहा है। यहां पर विभिन्न तरह के प्रवासी पक्षी भी आते हैं। इसे ध्यान में रहकर कार्य योजनाएं तैयार हो रही हैं।

Related Post

जीतन राम मांझी ने बेटे संतोष को बनाया हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

Posted by - अप्रैल 17, 2022 0
पटना: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नए अध्यक्ष नीतीश कैबिनेट के मंत्री व मांझी के बेटे संतोष मांझी होंगे. पूर्व मुख्यमंत्री…

राममचरितमानस’ पर सियासत, महागठबंधन में ‘महाभारत’. JDU-RJD में टूट के संकेत तो और भी हैं

Posted by - जनवरी 14, 2023 0
बिहार में इन दिनों सियासी बवाल जारी है. महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. जेडीयू-आरजेडी के नेताओं के…

मर्जी होती है तभी सरेंडर करते हैं अपराधी, इनकी गिरफ्तारी में पुलिस रहती है नाकाम,विजय कुमार सिन्हा

Posted by - दिसम्बर 24, 2023 0
जनप्रतिनिधियों की पुलिस अधिकारियों द्वारा उपेक्षा के कारण दबती है जनता की आवाज़, प्राथमिकी दर्ज कराने वाले औऱ आरोपियों दोनों…

एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की ऐतिहासिक जीत से पं दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार हुआ : डॉ अजय प्रकाश

Posted by - जुलाई 22, 2022 0
पटना, 21 जुलाई : भावी मेयर प्रत्याशी डॉ अजय प्रकाश ने कहा है कि एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp