विकास व सुशासन भाजपा का आधारमऊ,उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार में बोले अश्विनी चौबे

55 0

पटना/मऊ, 26 फरवरी 2022 केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता ने पुन भाजपा की सरकार प्रदेश में लाने का मन बना लिया है। सभी वर्गों का समर्थन भाजपा को मिल रहा है। भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन एवं विकास को स्थापित कर उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य किया है।आज गुंडों, माफिया तत्वों व अपराधियों को उत्तर प्रदेश में सड़कों पर बुलडोजर देखते ही भय सताने लगता है।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मऊ सदर एवं मधुबन विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी चौपालों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की ही सरकार राज्य में विकास की गति को तेज कर सकती है। सपा, बसपा एवं कांग्रेस ने हमेशा जनता को लूटने का काम किया। सपा, बसपा, कांग्रेस के राज में गुंडा तत्वों ने राज्य में समानांतर सत्ता कायम की। आज योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में शांति व विकास है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को आधार मानकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम कर रही है। घर घर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं पहुंच रही है। 15 करोड़ जनता को मुफ्त अन्न पहुंचाया जा रहा है।

Related Post

नीतीश-तेजस्वी की मुलाकातों से बिहार में कौन सी पक रही है राजनीतिक खिचड़ी?

Posted by - मई 2, 2022 0
एक सप्‍ताह के अंदर ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की दो मुलाकातों के बाद बिहार में…

जल्द JDU का RJD में होगा विलय”, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जेडीयू में सिर फुटव्वल जैसी स्थिति बनी हुई

Posted by - जून 27, 2023 0
राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) को लेकर बड़ा दावा…

कुशवाहा के JDU छोड़ने पर बोले ललन सिंह- उपेंद्र ने जो JDU को मजबूत करने का दावा किया वो खोखला

Posted by - फ़रवरी 20, 2023 0
ललन सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा पहली बार जब विधायक बने थे। विधायक दल का नेता का चुनाव हो…

शराब का धंधा अपराध और भ्रष्टाचार की जननी, सरकार नकेल कसने में विफल – विजय सिन्हा

Posted by - नवम्बर 8, 2022 0
शराब धंधे वाले को विधान सभा चुनाव का महागंठबंधन द्वारा टिकट,फिर कैसे धंधेबाजों पर  सख्ती -विजय सिन्हा शराबबंदी की समीक्षा…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp