श्री नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से की बातचीत

100 0

पटना, 28 जनवरी 2024 :- श्री नीतीश कुमार ने आज 9वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन स्थित राजेन्द्र मंडप में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राजभवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि आज मेरे अलावा आठ लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है। तीन पार्टियों के सदस्य एवं एक निर्दलीय का शपथ ग्रहण हुआ है। श्री सम्राट चौधरी और श्री विजय कुमार सिन्हा उप मुख्यमंत्री बनाये गये हैं।

मंत्रिपरिषद् के बाकी लोगों का भी शपथ ग्रहण बहुत जल्द होगा। हम बिहार के हित में विकास का कार्य करते रहे हैं, पूरे इलाके का विकास के लिये काम करते रहे हैं। इसी काम को आगे बढ़ायेंगे। हम पहले भी भाजपा के साथ थे, बीच में कहीं चले गये, अब पहले जहां थे, वहीं आ गये हैं। हमने विपक्ष को तेजी से एकजुट करने का प्रयास किया लेकिन वे लोग कुछ नहीं किये, वे सब बेकार हो गये।

Related Post

प्रधानमंत्री ने 10 वर्ष माँ भारती के संतानों के उत्थान और कल्याण के लिए मनोयोग से काम किया : विजय सिन्हा

Posted by - अप्रैल 1, 2024 0
भ्रष्टाचार का भाईचारा वाला गठबंधन है इंडी गठबंधन : विजय सिन्हा रोहिणी के सारण से चुनाव लड़ने पर उपमुख्यमंत्री विजय…

मुख्यमंत्री ने श्री जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी

Posted by - अगस्त 6, 2022 0
पटना, 06 अगस्त जुलाई 2022 :- . मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने श्री जगदीप धनखड़ को भारत का उप राष्ट्रपति…

त्रिस्तरीय पंचायत के वार्ड सदस्यों के अधिकारों में कटौती के कारण जनता परेशान—विजय कुमार सिन्हा।

Posted by - जनवरी 6, 2024 0
पंचायत प्रतिनिधियों का सरकार नहीं कर रही है सम्मान। प्रखंड स्तर के पदाधिकारी हैं पंचायतों में अराजकता और भ्रष्टाचार के…

केन्द्रीय गृह अमित शाह द्वारा बिहार के औरंगाबाद में आयोजित जनसभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिन्दु

Posted by - अप्रैल 10, 2024 0
मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है…भारत के अर्थतंत्र को तीसरे स्थान पर पहुँचना, चंद्रयान, मंगलयान, आदित्ययान…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp