संत शिरोमणी गुरु रविदासजी की 647वां जयंती मनायी गयी

48 0

पटना, 06 मार्च। आज रैदास राजनीतिक चेतना फ्रंट एवं जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान, पटना के तत्वावधान में संत शिरोमणी गुरु रविदासजी की 647वां जयंती समारोह संस्थान के सभागार में धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रैदास राजनीतिक चेतना फ्रंट के माननीय श्री विद्यानंद विकल जी ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन नवीश नवेन्दु जी ने किया।

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिपुरा एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्या जी ने दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन किया। आज के कार्यक्रम में राजगीर के माननीय विधायक श्री कौशल किशोर जी, पूर्व विधायक मंजू कुमारी, पूर्व प्रत्याशी राजापाकड़ श्री महेन्द्र राम जी, प्रदेश प्रवक्ता जदयू श्री हिमराज राम, बलेन्द्र दास, पूर्व डीआईजी श्री मिट्टू राम, महेश दास, मनोज रविदास, विश्वजीत कुमार, महादलित आयोग के पूर्व सदस्य संजय राम, दीपक राज, अमरजीत कुमार, तुलसी राम, सुनीता अशोक, प्रो. सुनीता कुमारी, उमेश कुमार, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, राजकुमार राम, ई. अमृत राम आदि उपस्थित हुए।

आज के कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यानंद विकल ने रविदास समाज की राजनीतिक भागीदारी, आने वाले चुनाव में मिले। आबादी के अनुरूप रैदास समाज को लोकसभा/राज्यसभा/बिहार विधान सभा/बिहार विधान परिषद में भागीदारी मिले। लोकसभा में मात्र एक सांसद है जबकि आबादी कुल 7 प्रतिशत है। 5 प्रमंडल क्रमशः दरभंगा, घोसी, पूर्णिया, भागलपुर एवं मुंगेर में एक भी रविदास विधायक नहीं है। उन्होंने बाबू जगजीवन राम और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने ये भी कहा कि रामसुदंर दास की जयंती पर राजकीय समारोह घोषित करने की मांग की। अंत में उन्होंने कहा कि रविदास समाज एकजुट हो उन्होंने आह्वाहन किया।

Related Post

 विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए CM का बदला अंदाज,​मीडिया ने पूछा सवाल तो नीतीश कुमार ने किया “दण्डवत प्रणाम

Posted by - नवम्बर 14, 2023 0
पटना: 5 दिनों तक चले बिहार विधानमंडल मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री के विवादित बयान ने बिहार सहित पूरे देश की…

मसौढ़ी प्रखंड में बेर्रा बराज का निर्माण लगभग पूर्ण, जल संसाधन मंत्री ने किया निरीक्षण

Posted by - अगस्त 3, 2022 0
पटना जिले के मसौढ़ी प्रखंड में अनेक गांवों की कुल करीब 3187 हेक्टेयर क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई सुविधा जल संसाधन…

मुख्यमंत्री ने पुनौराधाम परिसर के विकासात्मक कार्यों का किया शिलान्यास

Posted by - दिसम्बर 13, 2023 0
पटना, 13 दिसम्बर 2023:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 72.47 करोड़ रुपये की लागत की सीतामढ़ी जिला अंतर्गत पुनौराधाम मंदिर…

कृषि को उद्योग के रूप में सवार करके ही इसे आर्थिक आमदनी का स्थिर और स्थाई जरिया बनाया जा सकता है: डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी

Posted by - मार्च 21, 2022 0
आज, दिनांक 21/03/2022 से बिक्रम विधानसभा में “यू – हम फाउंडेशन” के तत्वाधान में बिक्रम विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी डॉ०…

मुख्यमंत्री ने ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में कटिहार जिले की समीक्षात्मक बैठक की

Posted by - फ़रवरी 5, 2023 0
पटना, 05 फरवरी 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में कटिहार जिले में विभिन्न विभागों…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp