सम्राट के नेतृत्व में बढ़ रहा भाजपा का जनाधार, विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा- सुमीत श्रीवास्तव

40 0

बिहार विधान परिषद के चुनाव परिणाम आने के उपरांत बिहार विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में बनकर उभरी है। इस चुनाव के उपरांत भाजपा 24 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है।

इस अवसर भाजपा युवा मोर्चा आई.टी./सोशल मीडिया के सह-संयोजक सुमीत श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आज पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी इसके लिए हम सब कार्यकर्ता उन्हें बधाई देते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है जिसका परिणाम है कि विधान परिषद में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस अवसर पर बधाई देने वालों में भाजयुमो आई.टी./सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी विनीत कुशवाहा, आई.टी./सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक अंकेश सक्सेना, आई.टी./सोशल मीडिया प्रदेश सह-संयोजक ऋषभ नारायण सिंह आदि लोगों ने बधाई दिया।

Related Post

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में भारत नेतृत्वकर्ता बनकर उभरा है: अरविन्द सिंह

Posted by - जून 5, 2022 0
पटना, 5 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र…

ढाई साल बाद अपने क्षेत्र अमेठी पहुंचे राहुलः मंगल पांडेय

Posted by - दिसम्बर 18, 2021 0
सियासी हथकंडे अपना अपनी संभावना टटोल रही कांग्रेस पटना। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की पद यात्रा को स्वास्थ्य मंत्री श्री…

सात निश्चय योजना पार्ट-1 में हुई व्यापक भ्रष्टाचार की समीक्षा कर पदाधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं- विजय सिन्हा

Posted by - मई 30, 2023 0
पानी से पैसा उगाही की नई-नई तरकीब अपनाती है बिहार सरकार- विजय सिन्हा सात निश्चय योजना पार्ट-2 लूट की छूट…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp