सम्राट चौधरी का हमला- नीतीश कुमार अब अन पॉपुलर हो चुके… वो किसी तरह का चुनाव लड़े, हारेंगे ही

34 0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब अन पॉपुलर हो चुके हैं। नीतीश कुमार किसी तरह का चुनाव लड़े, वो हारेंगे ही।

पटना : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब अन पॉपुलर हो चुके हैं। नीतीश कुमार किसी तरह का चुनाव लड़े, वो हारेंगे ही।

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को मेरा चैलेंज है। आपके पास दम है तो विधानसभा भंग कीजिए। लोकसभा चुनाव बाद में होगा, आज विधानसभा भंग कीजिए और जनता के बीच चलिए आपका जमानत जब्त होगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश जी को सपना देखने दीजिए। बिहार में नीतीश जी का खाता भी नहीं खुलने वाला। साथ ही फ्लाइंग किस मामले पर सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी है। इस देश में लोकतंत्र पर कांग्रेस को भरोसा नहीं है। इंदिरा गांधी के पोते और राजीव गांधी के बेटे होने से सत्ता नहीं मिलने वाली।

वहीं भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अब ना दोस्तीकरण चलेगा ना परिवारवाद। किसी महिला का अपमान करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त हुई थी, वह बिल्कुल ठीक हुआ था।

Related Post

मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के क्रम में मधुबनी जिले की समीक्षात्मक बैठक की

Posted by - जनवरी 11, 2023 0
पटना, 11 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में मधुबनी जिले में विभिन्न विभागों…

मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के क्रम में भोजपुर जिले की जीविका दीदियों के साथ किया संवाद

Posted by - जनवरी 19, 2023 0
पटना, 19 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज समाधान यात्रा के क्रम में भोजपुर जिले की जीविका दीदियों…

राज्य के 04 जिलों में वज्रपात से 04 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - सितम्बर 24, 2022 0
मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश । पटना, 24 सितम्बर…

BJP प्रदेश अध्यक्ष क्रेक हो गए हैं”, सम्राट चौधरी को लेकर ये क्या कह गए उमेश कुशवाहा

Posted by - मई 20, 2023 0
उमेश कुशवाहा ने कहा कि वह महत्वहीन लोग हैं, उनकी बातों को हम लोग नोटिस नहीं करते। वह क्रेक हैं,…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp