सम्राट चौधरी ने नीतीश पर कसा तंज, कहा- उनसे अब बिहार संभाल नहीं रहा

79 0

पटना : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर है। छठ पूजा बाद राज्य के विभिन्न जिलों में हुई अपराधी घटना को लेकर सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। 

“नीतीश से नहीं संभल रहा बिहार”
सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी का पैर पकड़ रहे है क्योंकि उनसे बिहार अब संभाल नहीं रहा है। बिहार को मुक्ति दीजिए, बिहार में अब बालू माफिया जमीन माफिया शराब माफिया ही राज्य कर रहे हैं। अब राज्य में जिसका जब मन करता है तो लोगों को गोली मार दे रहा है। लखीसराय में एक ही परिवार के 6 लोगों को गोली मार दी गई, जिसमें 4 लोगों की अबतक मौत हो गई है। बेगूसराय में भी अपराधियों ने गोली चलाई है। वैशाली में भी गोली चलने की खबरें आई है। इतना ही नहीं इन सब के बीच गोपालगंज में जहरीली शराब से लोगों की मौत की भी खबर है, जहरीली शराब का कारोबार पूरे बिहार में चल रहा है। 

लखीसराय में हुई लोगों की मौत मामले की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी का श्रेष्ठ मंडल नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गया है। पूरे मामले की जांच हमारी पार्टी कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विभिन्न जिलों की यात्रा पर निकलने वाले हैं, जिसको लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार से लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार हैं लेकिन उससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना इलाज करवा लें।

Related Post

समाज को बांटने औऱ राष्ट्र को कमजोर करने में लगा कांग्रेस गठबंधन—विजय कुमार सिन्हा।

Posted by - दिसम्बर 7, 2023 0
बिहारियों के अपमान पर नीतीश-तेजस्वी मौन क्यों, जबाब दें, बिहारियों और सनातन धर्म को गाली दिलवाकर क्या सिद्ध करना चाहती…

35 विभूतियों को महादेवी वर्मा स्‍मृति सम्‍मान

Posted by - मार्च 25, 2023 0
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने आयोजित किया कार्यक्रमराष्ट्रीय स्तर पर कायस्थों को एकजुट रहना समय की मांग :शत्रुघ्न सिन्हाकायस्‍थ समाज का…

मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा- संविधान को बचाने के लिए देश भर में सभी को एकजुट होने की जरूरत

Posted by - मई 21, 2023 0
नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं और ऐसे में…

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 50 लोगों की सुनी समस्यायें,

Posted by - अगस्त 8, 2022 0
अधिकारियों को दिए समुचित कार्रवाई के निर्देश पटना, 08 अगस्त 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज 4, देशरत्न मार्ग…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp