सासाराम हिंसा को लेकर गरमाई सियासत, मोदी बोले- शाह की रैली टालने के लिए बिगड़ने दिए गए हालात

34 0

सुशील मोदी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि एक खास समुदाय के आपराधिक तत्वों के प्रति नरमी के कारण नीतीश सरकार बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी शोभायात्राओं पर हमले नहीं रोक पाई, बल्कि आगजनी-पथराव की घटनाओं के बाद राम-भक्तों की ही धर-पकड़ हो रही है।…

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया है कि अति संवेदनशील सासाराम में जानबूझ कर उपद्रवी तत्वों को छूट दी गई, ताकि वहां अशांति हो और गृह मंत्री अमित शाह की रैली न हो सके। 

“उपद्रवी तत्वों को जानबूझ कर दी गई छूट” 
सुशील मोदी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि एक खास समुदाय के आपराधिक तत्वों के प्रति नरमी के कारण नीतीश सरकार बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी शोभायात्राओं पर हमले नहीं रोक पाई, बल्कि आगजनी-पथराव की घटनाओं के बाद राम-भक्तों की ही धर-पकड़ हो रही है। उन्होंने कहा कि अति संवेदनशील सासाराम में तो जानबूझ कर उपद्रवी तत्वों को छूट दी गई, ताकि वहां अशांति हो और गृह मंत्री अमित शाह की रैली न हो सके।

भाजपा सांसद ने कहा कि महागठबंधन सरकार नहीं चाहती थी कि भाजपा सासाराम में सम्राट अशोक की जयंती मनाए। सासाराम में जिन तत्वों ने सम्राट अशोक के शिलालेख जैसे पुरातात्त्विक स्थल पर कब्जा कर उसे एक धर्म-विशेष की पहचान से जोड़ने की कोशिश की थी, वे अतिक्रमण हटाने में केंद्र सरकार की पहल से नाराज थे और बदला लेने के लिए मौके के इंतजार में थे। 

रामभक्तों को सुरक्षा देने में नीतीश सरकार रही विफल”
मोदी ने कहा कि यदि स्थानीय प्रशासन का खुफिया तंत्र कारगर होता और उपद्रवी तत्वों की एहतियातन गिरफ्तारी होती, तो रामनवमी शांतिपूर्ण सम्पन्न होती। उन्होंने कहा कि बिहारशरीफ और सासाराम के ये वही स्थान हैं, जहां पहले भी रामनवमी की शोभायात्राओं पर पत्थरबाजी हुई थी। इसके बावजूद वहां के एसपी-डीएम ने स्वयं निगरानी नहीं की और पुलिस बल की तैनाती भी सांकेतिक थी। कहीं-कहीं तो केवल होम गार्ड तैनात कर खानापूरी की गई थी। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी पर रामभक्तों को सुरक्षा देने में नीतीश सरकार तो पूरी तरह विफल रही, लेकिन अब लोगों को शांति और संयम से काम लेना चाहिए।

Related Post

मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted by - फ़रवरी 17, 2023 0
टना, 17 फरवरी 2023 :- जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर आज जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में…

महागठबंधन की सरकार सत्ता का दुरूपयोग कर असामाजिक तत्वों के हित में कर रही कार्य – विजय सिन्हा

Posted by - जून 2, 2023 0
राजनीतिक अस्थिरता से बिहार में अराजकता चरम पर- विजय सिन्हा महागठबंध की सरकार अपराधियों को दे रही पनाह जिससे गिर…

मुजफ्फरपुर आई अस्पताल (गैर सरकारी) हादसे में अपनी आंखों की रौशनी गंवाने वाले 19 पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक- एक लाख रूपये की सहायता राशि देने का मुख्यमंत्री का निर्देश

Posted by - मार्च 4, 2022 0
• जिलाधिकारियों को उपलब्ध करायी गयी राशि | • पीड़ितों को सहायता राशि अविलम्ब भुगतान करने का मुख्यमंत्री का निर्देश…

मुख्यमंत्री ने स्व० डॉ० अशोक कुमार वर्मा की प्रथम पुण्य तिथि पर अपनी श्रद्धांजलि दी

Posted by - अप्रैल 30, 2022 0
पटना, 30 अप्रैल 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी एवं बिहार राज्य…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp