सुशील मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एकजुटता का नाटक करने वालों में सीट साझेदारी से पहले घमासान मच गया है।

173 0

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के लोकसभा चुनाव के लिए अरुणाचल प्रदेश में उम्मीदवार घोषित करने को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एकजुटता का नाटक करने वालों में सीट साझेदारी से पहले घमासान मच गया है।

सुशील मोदी ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि संसदीय चुनाव के लिए सीट साझेदारी पर कोई निर्णय होने से पहले जदयू के अरुणाचल में प्रत्याशी घोषित करने और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस-तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच बढ़ती खटास से तय है कि इंडी गठबंधन में घमासान मचा है। इधर, हिंडनबर्ग मामले में अडाणी ग्रुप को उच्चतम न्यायालय से क्लीनचिट मिलने के बाद विपक्ष के हाथ से यह मुद्दा भी छिन गया।

वहीं भाजपा संसद ने कहा कि एक तरफ झूठ और दुराग्रह से गढ़े गए विपक्ष के सारे मुद्दे ध्वस्त होते जा रहे हैं, दूसरी तरफ इंडी गठबंधन के दल खुल कर एक-दूसरे के विरुद्ध मैदान में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय बिहार प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक बनाने की पैरवी कर रहा था, उसी समय जदयू अध्यक्ष ने कांग्रेस के प्रभाव वाली अरुणाचल (पश्चिम) सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। यह एकतरफा फैसला कांग्रेस पर दबाव बनाने लिए किया गया।

Related Post

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुँवर सिंह के विजयोत्सव पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Posted by - अप्रैल 23, 2023 0
पटना, 23 अप्रैल 2023 :- 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुँवर सिंह के विजयोत्सव के…

मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के क्रम में भोजपुर जिले की समीक्षात्मक बैठक की

Posted by - जनवरी 19, 2023 0
पटना, 19 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में भोजपुर जिले में विभिन्न विभागों…

पटना में 17 जून को होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की बैठक, झारखंड सहित 4 राज्यों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

Posted by - जून 11, 2023 0
अधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 20 अधिकारियों का…

महिलाओं की सहभागिता के लिए तत्परता जरुरी, तभी समाज का स्वरुप समतुल्य बन पाएगा

Posted by - नवम्बर 9, 2022 0
पिछले कुछ वर्षों में, महिलाओं को राजनीति में समान प्रतिनिधित्व के साथ सक्षम बनाने के साथ-साथ, बिहार में महिलाओं को…

वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी करेंगे करदाताओं की शिकायतों का निवारण… विजय कुमार चौधरी

Posted by - जुलाई 5, 2023 0
अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में वित्त एवं वाणिज्य-कर मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने करदाता शिकायत निवारण अभियान का…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp