स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति है :-मुख्यमंत्री 

84 0

पटना, 06 फरवरी 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० लता मंगेशकर प्रख्यात पार्श्व गायिका थीं। उन्हें भारत रत्न, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, फिल्मफेयर लाइफटाइम एचिवमेंट पुरस्कार सहित कई अन्य खिताबों से सम्मानित किया गया था। वे भारतीय संसद के उच्च सदन राज्यसभा की सदस्य रह चुकी थीं। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी। उनका निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Post

पटना में G-20 के L-20 का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल बोले- बिहार दुनिया को ज्ञान का मार्ग दिखा सकता है

Posted by - जून 22, 2023 0
बिहार की राजधानी पटना के ज्ञान भवन में जी-20 लेबल के इंगेजमेंट ग्रुप की बैठक का भव्य शुभारंभ हुआ। पटना: बिहार…

मुख्यमंत्री ने भारत की पुरूष बैडमिंटन टीम को थॉमस कप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं

Posted by - मई 15, 2022 0
पटना, 15 मई 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भारत की पुरूष बैडमिंटन टीम को थॉमस कप जीतने पर…

पूर्व विधायक रामदेव वर्मा के निधन पर सुनील कुमार सिन्हा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

Posted by - मई 22, 2022 0
दिनांक 22.05.2022 राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा पूर्व विधायक  रामदेव वर्मा के निधन पर गहरी शोक…

नगर विकास मामलों के मूर्धन्य विद्वान योगेंद्र त्रिपाठी का निधन

Posted by - अगस्त 13, 2022 0
शोक की लहर–अश्विनी चौबे, नागेंद्र जी, भीखू भाई दलसानिया, विनय पप्पू, हुलास पांडेय, संजीव चौरसिया, मिथिलेश तिवारी, रणवीर नंदन, मृत्युंजय…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp