मुख्यमंत्री ने अटल पथ एवं निर्माणाधीन जे०पी० गंगा पथ का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

45 0

पटना 01 मई 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अटल पथ एवं निर्माणाधीन जे0पी0 गंगा पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कराये जा रहे जे०पी० गंगा पथ के निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली और कार्य को तेजी से पूर्ण करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अटल पथ फेज- 2 के निर्माण कार्य को भी जल्द पूर्ण करने निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने जे०पी० गंगा पथ के निर्माण कार्यों एवं पथ के विभिन्न एलाइनमेंट की जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सभ्यता द्वार, पी०एम०सी०एच० के सामने जे०पी० गंगा पथ पर रूककर वहाँ के लिंक पथ के निर्माण कार्यों की जानकारी ली और निर्माण कार्य बेहतर ढंग से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जे०पी० गंगा पथ के विभिन्न एलाइनमेंट के माध्यम से अशोक राजपथ से जुड़ने से शहर से भी लोगों का आवागमन आसान होगा।

मुख्यमंत्री ने दीघा के पास रूककर अटल पथ और जे०पी० सेतु से जे०पी० गंगा पथ के कनेक्टिविटी की भी जानकारी ली और इसे बेहतर प्रारूप में निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन पथों का जे०पी० गंगा पथ से जुड़ने से कई रुटों के लोगों के लिए आवागमन और सुगम होगा। पटना से बाहर आने जाने वाले लोगों का भी सम्पर्क और सुलभ हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जे०पी० गंगा पथ के अगले फेज के भी कार्य योजना बनायें।

निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, बी०एस०आर०डी०सी०एल० के प्रबंध निदेशक श्री संदीप पुद्गलकट्टी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री एम०एस० ढिल्लो सहित पथ निर्माण विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Related Post

मुख्यमंत्री ने ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में अरवल और जहानाबाद जिले में विकास योजनाओं का लिया जायजा,

Posted by - जनवरी 17, 2023 0
समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पटना, 17 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने…

कृषि को उद्योग के रूप में सवार करके ही इसे आर्थिक आमदनी का स्थिर और स्थाई जरिया बनाया जा सकता है: डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी

Posted by - मार्च 21, 2022 0
आज, दिनांक 21/03/2022 से बिक्रम विधानसभा में “यू – हम फाउंडेशन” के तत्वाधान में बिक्रम विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी डॉ०…

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शत्-शत् नमन, स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में अर्पित की गई मौन श्रद्धांजलि

Posted by - जनवरी 30, 2024 0
पटना , 30 जनवरी 2024 :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में…

मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के क्रम में सारण जिले की समीक्षात्मक बैठक की

Posted by - जनवरी 9, 2023 0
पटना, 09 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में सारण जिले में विभिन्न विभागों…

मुख्यमंत्री ने भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन पर आयोजित शिक्षा दिवस समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

Posted by - नवम्बर 11, 2021 0
पटना, 11 नवम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp