एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की ऐतिहासिक जीत से पं दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार हुआ : डॉ अजय प्रकाश

73 0

पटना, 21 जुलाई : भावी मेयर प्रत्याशी डॉ अजय प्रकाश ने कहा है कि एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से विजय के लिए हार्दिक बधाई अनंत शुभकामनाएं मंगलकामनाएं।

आशा है आपको इस सर्वोच्च पद महामहिम राष्ट्रपति बनने से देश आज  गौरवान्वित हुआ है। और स्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार हुआ है, आज समाज के सबसे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति, जो आदिवासी समाज से और एक महिला है देश का सर्वोच्च पद और पहला नागरिक बनी है इसलिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना आज साकार हुआ है।

आज देश के हर एक गरीब हर एक अंतिम पंक्ति के व्यक्ति आप में वह अपना खुद का चेहरा देखेगा और महसूस करेगा कि हम देश के सर्वोच्च पद पर बैठे हैं।

डॉ अजय प्रकाश ने कहा है कि आप महामहिम राष्ट्रपति के पद को और गौरवान्वित करेंगी, और अपने कार्यकाल को एक ऐतिहासिक कार्यकाल बनाएंगी।

देश के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है और देश में आज खुशी और आनंद का लहर है। आज हर भारतीय का मन प्रफुल्लित है, आनंदित है, और आपको बधाई और शुभकामनाएं हृदय से देश  दे रहा है।

स्वागत कीजिए ,अभिनंदन कीजिए,नारी संघर्ष, शिक्षा, जनजातीय उन्नति की सशक्त उदाहरण ,महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का।

आज देश विशेष रूप से मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को और एनडीए के शीर्षस्थ नेतृत्व को दिल से आभार व्यक्त कर रहा है। क्योंकि  देश के सर्वोच्च पद महामहिम राष्ट्रपति के पद पर एक आदिवासी समाज के महिला को भारत के राष्ट्रपति के उम्मीदवार बनाने पर और नवनिर्वाचित होने पर मा प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत आभार बधाई शुभकामनाएं।

Related Post

अपना सरकारी बंगला छोड़कर अचानक 10 सर्कुलर रोड पर हुए शिफ्ट,अब मां की शरण में लालू के बड़े लाल,

Posted by - अप्रैल 27, 2022 0
पटना. लालू प्रसाद यादव के परिवार को बिहार का सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार माना जाता है. पिछले कुछ समय से इस…

कांटी हत्याकांड में शामिल मंत्री की तत्काल हो गिरफ्तारी-विजय कुमार सिन्हा

Posted by - मार्च 17, 2023 0
भाजपा विधायकों का प्रतिनिधिमंडल ने आज DGP से की है मुलाकात- नेता प्रतिपक्ष राहुल सहनी के हत्यारे को गिरफ्तार किया…

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के प्रयास से इटाढी, चौसा और रघुनाथपुर ओवरब्रिज की प्रशासनिक बाधाएं खत्म– जल्दी पूरा होंगे सभी प्रोजेक्ट

Posted by - दिसम्बर 28, 2021 0
अश्विनी चौबे ने पैसेंजर ट्रेनों को कोरोना पूर्व के स्थिति में बहाल करने और पटना–मुंडेश्वरी रेल मार्ग को पूर्व के…

बीजीपी कार्यकर्ता की मौत पर बोले अमित शाह, गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट

Posted by - मई 6, 2022 0
कोलकाता के काशीपुर इलाके में बीजीपी कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया का शव शुक्रवार को फंदे से लटका मिला, जिसको लेकर तनाव…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp