मुख्यमंत्री को विकास आयुक्त ने ‘बिहार का पुरातात्विक एटलस’ पुस्तक भेंट की

70 0

पटना, 18 अक्टूबर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में विकास आयुक्त श्री विवेक कुमार सिंह ने बिहार विरासत विकास समिति, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘बिहार का पुरातात्विक एटलस (अंग्रेजी और हिन्दी संस्करण) भेंट की। बिहार का पुरातात्विक एटलस के लेखक विकास आयुक्त श्री विवेक कुमार सिंह हैं, जिसका सम्पादन एक सम्पादक मंडल द्वारा किया गया है। यह पुस्तक 400 पृष्ठों का है, जिसमें 802 उच्च गुणवत्ता युक्त छायाचित्र और 21 मानचित्र शामिल हैं। एटलस प्रदर्शित सभी मानचित्र सर्वे ऑफ इण्डिया, भारत सरकार द्वारा अनुमोदित हैं।

‘बिहार का पुरातात्विक एटलस’ (Archaeological Atlas of Bihar) राज्य में पुरातात्विक धरोहर संबंधी प्रकाशन के क्षेत्र में एक अनूठा प्रयास है। बिहार की पुरातात्विक धरोहर जो बहु-स्तरीय एवं बहु-आयामी है, को समझ पाना एक दुरूह कार्य रहा है। बहुरंगी मानचित्र इस तरह से तैयार किए गए हैं कि विभिन्न काल खण्डों में बनती – बिगड़ती संस्कृतियों और सभ्यताओं के परिवर्तन क्रम को आसानी से समझा जा सकता है।

इस पुस्तक को मुख्य तौर पर तीन हिस्सों में विभाजित किया गया है- संघ संरक्षित पुरास्थल, राज्य संरक्षित पुरास्थल एवं अन्य ऐसे स्थल जो सुरक्षित घोषित नहीं किये गए हैं। अन्य श्रेणी के पुरास्थलों / स्मारकों के विवरणों को आधुनिक पशासनिक प्रमण्डलों की इकाइयों के अन्तर्गत रखा गया है। इसके साथ ही पुरास्थलों / स्मारकों को उनके कालानुक्रम के अनुसार भी चिह्नित कर मानचित्रों में दर्शाया गया है। इस पुस्तक से बिहार के दीर्घकालीन, व्यापक एवं जटिल धरोहर के संबंध में प्रामाणिक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

Related Post

सफलता का नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा सेवा और समर्पण अभियान: संजय जायसवाल

Posted by - सितम्बर 14, 2021 0
पटना, सितंबर 14, 2021 भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल…

आरसीपी सिंह का बड़ा बयान, नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में जन्म लिया, मेरा जन्म नालंदा में हुआ.

Posted by - जुलाई 24, 2022 0
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह रविवार को जहानाबाद पहुंचे थे. इस दौरान जब वे मीडिया से बातचीत कर रहे थे…

महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधानसभा परिसर में लगाया पवित्र बोधि वृक्ष के शिशु पौधे का भी रोपण किया

Posted by - अक्टूबर 21, 2021 0
महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने आज बिहार विधान भवन शताब्दी वर्ष समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम…

मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दी

Posted by - अक्टूबर 13, 2021 0
पटना, 13 अक्टूबर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp