मुख्यमंत्री ने प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाभियान- 2022 का किया शुभारंभ

61 0

पटना, 19 अक्टूबर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग से रबी महाभियान – 2022 के शुभारंभ के अवसर पर रबी महाभियान प्रचार रथों को सभी जिलों के लिये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रबी 2022 की सफलता के लिये रबी महाभियान की शुरूआत की जा रही है। इस महाभियान में किसानों को रबी मौसम से संबंधित कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी, साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन एवं खेतों में फसल अवशेष को जलाने से मिट्टी एवं पर्यावरण को होनेवाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जायेगा। किसानों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी, जैविक खेती को प्रोत्साहन एवं मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम से संबंधित जानकारी भी दी जायेगी। राज्य के सभी जिलों के पंचायतों में 15 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक किसान चौपाल का आयोजन किया जायेगा, जिसमें लगभग 12.5 लाख किसान भाग लेंगे। किसानों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में भी बताया जायेगा । प्रतिदिन तीन पंचायतों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा ।

प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने रबी महाभियान – 2022 से संबंधित सी०डी० एवं पुस्तिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री कुमार सर्वजीत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, कृषि विभाग के सचिव श्री एन० सरवन कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, निदेशक, कृषि विभाग श्री आदित्य प्रकाश सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

आई एन डी आई ए के नेताओं का मुंबई में जमाबड़ा निजी हित साधने की कवायद-विजय कुमार सिन्हा

Posted by - अगस्त 29, 2023 0
सिद्धान्तविहीन औऱ अवसरवादी विपक्षी गठबंधन घमंडी, वंशवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं का समूह, राजनीतिक अभिनय से देश को गुमराह करने में…

KIIT को टाइम्स हायर एजुकेशन यंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में मिली एक और अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि

Posted by - फ़रवरी 18, 2022 0
भुवनेश्वर: कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी को टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) यंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022…

इंडी के भ्रष्टाचारियों ने दिल्ली में जमावड़ा कर चुनाव से पहले ही स्वीकार ली अपनी हार- सम्राट

Posted by - मार्च 31, 2024 0
*भ्रष्टाचार जनित बेशुमार बेनामी सम्पत्ति इकट्ठा करने के आरोपी तेजस्वी का डर रैली में साफ झलका *रुदाली करने से भी…

CM नीतीश के 2 ड्रीम प्रोजेक्ट्स को मिला केंद्र सरकार से सम्मान, जानिए इन दोनों योजनाओं के बारें में

Posted by - मार्च 5, 2023 0
केंद्र सरकार को बिहार की नीतीश सरकार की परियोजनाएं काफी पसंद आ रही है। बता दें कि नीतीश की दो…

पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत विश्व में बड़ी ताकत बनकर उभरा: मंगल पांडेय

Posted by - अगस्त 23, 2023 0
पटना। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने चंद्रयान – 3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों के साथ…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp