स्व0 इंदिरा गाँधी की पुण्य तिथि (राष्ट्रीय संकल्प दिवस) पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई

64 0

पटना, 31 अक्टूबर 2022 :- भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गाँधी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज पटना के शेखपुरा स्थित इंदिरा गाँधी इन्स्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के प्रांगण में अवस्थित स्व० इंदिरा गाँधी की प्रतिमा प्रांगण में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्व0 इंदिरा गाँधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, विधान पार्षद श्री प्रेमचंद्र मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने स्व० इंदिरा गाँधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। गुजरात के मोरबी के मच्छू नदी पर बने केबल ब्रिज के टूटने से हुए हादसे से संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुःखद है। केबल ब्रिज पुराना ब्रिज था जिसको रिपेयर किया गया था। वहां की सरकार को देखना चाहिए था कि कैसा ब्रिज बना है? इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हुई है जो काफी दुःखद है।

श्री चिराग पासवान विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने जा रहे हैं के प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे चुनाव प्रचार कर रहे हैं, ठीक है। हमलोगों के खिलाफ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कैंडिडेट खड़ा किया गया था, वो किसने किया था? उनके पिताजी स्व0 रामविलास पासवान जी को मैंने काफी सम्मान दिया। शुरू से ही मैंने उनका समर्थन भी किया था। स्व० रामविलास पासवान जी से हमारा रिश्ता बहुत पुराना रहा है। वे अब नहीं रहे ये बहुत दुःखद है। हम अपनी पार्टी के लोगों की राय से ही भाजपा से अलग हुए हैं। भाजपा को छोड़कर हमलोग वापस अपनी पुरानी जगह पर आ गए हैं। अब उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव को आगे बढ़ाना है।

मोकामा और गोपालगंज में उप चुनाव के परिणाम को लेकर किये गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता मालिक है। हम ऐसी बातों पर कुछ नहीं कहते हैं। लेकिन हमलोगों को जो वहां के लोगों ने बताया है उसके अनुसार दोनों जगह मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं। हमारी बात सबों से होती रहती है। तबीयत खराब होने की वजह से मैं चुनाव प्रचार में नहीं जा रहा हूं।

गोपालगंज के प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा, आपराधिक मामला दर्ज करने जा रही है के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है। आपको मालूम नहीं है कि कितने लोगों पर कितना कंप्लेन हो जाता है, वो सब अलग बात है। यह उप चुनाव है।

भाजपा वाले कैसी-कैसी बात बोलते हैं यह आपलोग देख ही रहे हैं। उनलोगों की हालत खराब हो चुकी है।

Related Post

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल

Posted by - दिसम्बर 5, 2022 0
हुए मुख्यमंत्री, 79 लोगों की सुनी समस्यायें, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश पटना, 05 दिसम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री…

विधानसभा में 20,531 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पेश, समग्र शिक्षा अभियान पर 4441 करोड़, पटना मेट्रो रेल परियोजना पर 1 हजार करोड़ होंगे खर्च,

Posted by - नवम्बर 29, 2021 0
पटना। सोमवार को बिहार विधानमंडल का शीतकालीन शुरू हो गया है। पहले दिन विधानसभा में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने 20,531 करोड़…

मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी

Posted by - सितम्बर 16, 2021 0
पटना, 16 सितम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मेहनतकशों एवं शिल्पकारों के सम्मान का प्रतीक ‘विश्वकर्मा पूजा’ की…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp