बिहार उपचुनाव परिणाम: RJD की नीलम देवी मोकामा से तो गोपालगंज में BJP की कुसुम देवी उप चुनाव जीती

53 0

बिहार में मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नीलम देवी वहीं गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कुसुम देवी उपचुनाव जीत गई हैं ।

राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उप चुनाव के अंतिम नतीजे की औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है लेकिन मोकामा में मतगणना के अंतिम चक्र की समाप्ति के बाद राजद की नीलम देवी भाजपा की सोनम देवी से 16 हजार 420 मत से आगे हैं।

वहीं, गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला कांटे का रहा। मतगणना के किसी चक्र में कभी भाजपा तो कभी राजद के उम्मीदवार आगे हो जाते थे लेकिन अंतिम चक्र मतगणना की समाप्ति के बाद भाजपा की कुसुम देवी ने राजद के मोहन प्रसाद गुप्ता को 2183 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है।

दोनों सीटों पर हुए इस उपचुनाव में राजद और भाजपा ने अपनी-अपनी सीटों को बरकरार रखा है। वर्ष 2020 में हुए चुनाव में गोपालगंज से भाजपा के सुभाष सिंह और मोकामा से राजद के अनंत सिंह निर्वाचित हुए थे लेकिन इस वर्ष सुभाष सिंह की असमय मृत्यु होने और अनंत सिंह के सजायाफ्ता होने के कारण सीट रिक्त हो गई, जिसके कारण इन सीटों पर उपचुनाव करवाया गया। कुसुम देवी स्व. सुभाष सिंह की और नीलम देवी बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैं।

Related Post

वाल्मीकिनगर के बाद बिहार को कैमूर में मिलेगा दूसरा टाइगर रिजर्व– अश्विनी चौबे

Posted by - जनवरी 6, 2022 0
एनटीसीए की 19वीं बैठक में हुई चर्चा कैमूर के इलाकों में देखे जाते रहे हैं बाघ। पर्यटन के रूप में…

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करे नीतीश कुमार – श्रवण अग्रवाल

Posted by - जनवरी 12, 2023 0
12 जनवरी 2023 राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर…

बीपीएससी पेपर लीक मामले की हो केन्द्रीय एजेंसी से जांच : आशुतोष कुमार

Posted by - मई 11, 2022 0
मामले में हो रही छोटी मछलियों पर कार्रवाई, बिहार सरकार के जांच पर भरोसा नहीं पटना। बीपीएससी पेपर लीक मामले को…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp