भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

61 0

पटना, 14 नवम्बर 2022 :- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर नेहरू पथ स्थित नेहरू पार्क, पुनाईचक में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल श्री फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, सूचना प्रावैधिकी मंत्री श्री मोहम्मद इसराईल मंसूरी, विधान पार्षद श्री मदन मोहन झा, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, पूर्व विधान पार्षद श्रीमती रोजिना नाजिश, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद सिंह सहित राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेहरू पार्क परिसर में ‘चम्पा’ पौधे का रोपण भी किया । इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती – पूजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Related Post

कांग्रेस का चुनावी न्यायपत्र झूठ की दुकान, देश पीएम मोदी के विकास के संग: मंगल पांडेय

Posted by - अप्रैल 5, 2024 0
कांग्रेस पहले लूट का हिसाब जनता को दे फिर न्याय की बात करेंपटना। बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री…

कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - जनवरी 17, 2022 0
पटना, 17 जनवरी 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरी शोक…

G-20: INDIA गठबंधन के इन बड़े नेताओं के साथ अंबानी-अडानी को भी मिला G20 के डिनर का न्योता

Posted by - सितम्बर 8, 2023 0
9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी को भव्य रूप से सजाया गया…

PM आवास पर भाजपा नेताओं का महामंथन जारी, अमित शाह, जेपी नड्डा भी बैठक में मौजूद

Posted by - जुलाई 6, 2023 0
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा नेताओं की बड़ी बैठक चल रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp