मुख्यमंत्री ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें नमन किया

53 0

पटना, 03 दिसम्बर 2022 :- भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की 138वीं जयंती के अवसर पर राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल श्री फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। माल्यार्पण के पश्चात् राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने स्वदेशी कंबल आश्रम की चरखा कात रही महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया ।

राजेन्द्र चौक से राज्यपाल श्री फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राजेन्द्र घाट समाधि स्थल पहुँचकर देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने यहां विजिटर बुक पर लिखकर देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की तरफ से राज्यपाल के परिसहाय मेजर धीरज विष्ट, उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ की तरफ से पटना के जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

Related Post

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 59 लोगों की सुनी समस्यायें, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Posted by - सितम्बर 5, 2022 0
पटना, 05 सितम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज 4 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता…

मुख्यमंत्री ने बाबा केवलधाम राजकीय मेला 2022 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

Posted by - अप्रैल 10, 2022 0
• मुख्यमंत्री ने की घोषणा बाबा अमर सिंह की तपस्थली पर आयोजित होनेवाले मेले को राजकीय मेला के रूप में…

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को उनकी जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted by - अप्रैल 5, 2022 0
पटना, 05 अप्रैल 2022 :- आज पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व० जगजीवन राम जी की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय…

बिहार जो ठानता है, उसे पूरा करता है: अश्विनी चौबे

Posted by - अप्रैल 23, 2022 0
– जनता का किया आभार व्यक्त,पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा। बक्सर/आरा/पटना, 23 अप्रैल 2022 केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp