बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा – विजय कुमार सिन्हा

59 0

मैं बिजेन्द्र बाबू का बहुत सम्मान करता हूं, पर बताना चाहिए कि जेडीयू 2013 में NDA से क्यों अलग हुआ ?-नेता प्रतिपक्ष

नीतीश कुमार जी PM बनने का झूठा सपना देख रहे, इसीलिए बार-बार उलट-पुलट कर रहे- विजय कुमार सिन्हा

मुख्यमंत्री जी NDA से अलग होने का कारण सदन में बता चुके हैं- नेता प्रतिपक्ष

दिनांक 23.12 .2022

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वे बिजेंद्र बाबू का बहुत सम्मान करते हैं। ऊर्जा मंत्री द्वारा दिए गए बयान कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय जयसवाल और तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा के कारण जदयू एन.डी.ए से अलग हुआ पर तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिजेंद्र बाबू को यह भी बताना चाहिए कि 2013 में जदयू एन.डी.ए से क्यों अलग हुआ?

श्री सिन्हा ने कहा कि 24 अगस्त 2022 को विश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए माननीय मुख्यमंत्री सदन में अलग होने का कुछ अन्य कारण बताये थे। उन्होंने कहा था कि बिहार में भाजपा नेताओं से उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी। अब बिजेंद्र बाबू कुछ अलग कह रहे हैं तो क्या मुख्यमंत्री जी ने उन्हें यह बताया? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूरा बिहार जानता है कि मुख्यमंत्री जी प्रधानमंत्री बनने का झूठा सपना देखने के कारण बार-बार उलट-पुलट करते रहते हैं । श्रीमान लालू प्रसाद जी ने इसलिए उनका नाम पलटू राम रख दिया था। मुख्यमंत्री जी ने वर्ष 2013,2017 एवं 2022 में जदयू के किसी भी सदस्य से पलटने के पूर्व विमर्श नहीं किया था। वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से ईर्ष्या रखते हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि मंत्री या अध्यक्ष के रूप में उन्होंने श्रम मंत्रालय अथवा बिहार विधानसभा में भ्रष्टाचार, भाई भतीजा वाद एवं कुकर्मों पर कड़ा प्रहार किया था. जिसके कारण मुख्यमंत्री जी असहज दिख रहे थे। विभागीय मंत्री के रूप में भ्रष्ट पदाधिकारीयों का स्थानांतरण, एम.के.सी.एल जैसे कालीसूची में दर्ज कंपनियों द्वारा घोटाला एव उनपर कार्रवाई के मामलों में मैंने संचिका के माध्यम से जो कार्रवाई कि वह मुख्यमंत्री जी के स्तर पर रोक कर रख लिया गया। भवन सनिर्माण  एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड में मजदूरों की भलाई के लिए वार्षिक चिकित्सा अनुदान जैसी लोकप्रिय स्कीम मैंने ही शुरू किया। आज हजारों करोड़ों रुपए  फंड रहने के बावजूद मुख्यमंत्री जी के इशारे पर बंद कर दिया गया।

बिहार विधान सभा सचिवालय में भारी घोटाला कर रहे आउटसोर्सिंग कंपनी, बहाली में भ्रष्टाचार एवं सरकारी संपत्ति की खुली लूट मामलों का भी मैंने संज्ञान लिया था। मैंने आउटसोर्सिंग कंपनियां की सेवा समाप्त कर प्रति वर्ष 70 से 80 लाख का गलत भुगतान को खत्म कर दिया। सत्ता के शीर्ष पर बैठे मठाधीश लोग इससे भलीभांति अवगत है। सैकड़ों फर्राश,मेहतर,स्वीपर,माली, परिचारी को बहाल कर उनसे काम नहीं कराया जा रहा था।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूरा देश ने लाइव देखा कि भ्रष्ट एवं पक्षपात करने वाले अधिकारी को बचाने के लिए किस प्रकार सदन नेता विधानसभा संचालन के क्रम में मुझ पर चिल्ला रहे थे। किस संविधान में यह लिखा है कि अध्यक्ष का अपमान सदन में किया जाए?

आज वास्तविकता यही है कि अपने दल द्वारा नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेवारी दिए जाने पर मैं पूरी जवाबदेही से सरकार की असफलता, भ्रष्टाचार एवं मनमानी को उजागर कर रहा हूं। हत्या,लूट, बलात्कार की अचानक वृद्धि से राज्य की जनता परेशान है। राज्य में तीन उपचुनाव में से दो उप चुनाव भाजपा ने प्रधानमंत्री जी के जनकल्याण नीतियों और सुशासन के कारण जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री जी की पार्टी आठ पार्टियों के साथ गठबंधन कर लड़ने के बाद कुढ़नी में पराजित हुई। इसी सबके कारण ये लोग मेरे बारे में अनाप-शनाप बोल रहे हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार भाजपा माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रगतिशील, जनकल्याण एवं सुशासन की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम निर्भीक एवं निडर होकर कर रही है। बिहार में अगली सरकार भाजपा का बनना तय है।

Related Post

अपनी अब तक की सभी यात्राओं पर श्वेत पत्र जारी कर उसका औचित्य बताएं मुख्यमंत्री- विजय सिन्हा

Posted by - जनवरी 19, 2023 0
* जनता की गाढ़ी कमाई के  करोड़ों खर्च कर किया जा रहा सरकारी मशीनरी और संसाधनों का दुरुपयोग पटना, 19-01-2023…

सदन में उद्योग मंत्री ने माना – बिहार से निवेशकों का हो रहा पलायन, विजय सिन्हा बोले – राज्य में बढ़ते अपराध ने निवेशकों का भरोसा तोड़ा, ये दुर्भाग्यपूर्ण।

Posted by - मार्च 15, 2023 0
निवेशकों को सरकार सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करे – विजय सिन्हा। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने…

राहुल के समर्थन में ईडी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन ‘चोरी और सीनाजोरी’. मंगल पांडेय

Posted by - जून 13, 2022 0
केंद्रीय जांच एजेंसी पर दबाव डालने का असफल प्रयास पटना। स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

पटना में नगरनिगम चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा:मेयर प्रत्याशी विनीता बिट्टु सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया

Posted by - सितम्बर 21, 2022 0
पटना : आज विनीता बिट्टु सिंह ने पटना नगरनिगम के मेयर पद के होने वाले चुनाव में अपना नामांकन कर…

15 साल पुरानी घटना को लेकर प्रशांत का नीतीश पर निशाना, कहा- गांव से नाराजगी के कारण नहीं बनने दे रहे सड़क

Posted by - नवम्बर 5, 2022 0
प्रशांत किशोर ने अपने ‘जन सुराज‘ अभियान के तहत पश्चिमी चंपारण जिले में ग्रामीणों के साथ बातचीत करते हुए नीतीश…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp