बक्सर के किसानों पर पुलिसिया कहर सरकार की तानाशाही व दमनकारी नीति का परिणाम- विजय सिन्हा

49 0

* किसानों को नई दर से मुआवजा और रात के धुप्प अंधेरे में पुलिसिया जुल्म की हो उच्च स्तरीय जांच

* भ्रष्टाचार और अधिकारियों की अंधेरगर्दी से आम लोगों में पनप रहा है आक्रोश

पटना, 11.01.2023

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तीखा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बक्सर के चौसा में पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई सरकार की तानाशाही व दमनकारी नीतियों का परिणाम है। किसानों को हर हाल में उनकी अधिग्रहित जमीन का नई दर से वाजिब मुआवजा सरकार अविलम्ब दें और रात के अंधेरे में पुलिस की बर्बर करवाई की उच्चस्तरीय जांच कराई जाय।

श्री सिन्हा ने कहा कि सरकार तानाशाह और उसकी पुलिस निरंकुश हो गई है। सरकार की दमनकारी नीति का ही परिणाम बक्सर की घटना है। सरकार को अविलम्ब बताना चाहिए कि शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से 85 दिनों से पावर प्लांट के लिए अपनी अधिग्रहित जमीन का वाजिब मुआवजा मांग रहे किसानों के घर में रात के अंधेरे में पुलिस घुस कर कहर क्यों बरपाई? पुरुषों के साथ महिलाओं व बच्चों तक की बेरहमी से पिटाई क्यों की गई? कतिपय किसानों को किस आरोप में रात में उठा कर पुलिस ले गई? क्या पुलिस की गुंडागर्दी जंगल व गुंडाराज की झांकी नहीं है?

उन्होंने कहा कि कंस्ट्रक्शन कंपनी और राज्य सरकार के भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत का ही नतीजा है कि 85 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से मुआवजे की मांग कर रहे किसानों की अनसुनी की गई और उनका दमन करने के लिए रात के अंधेरे में उनके घरों में घुस कर उनकी मार-पिटाई की गई।

राज्य की सरकार एक ओर जहां प्रतिभा घोटाला कर नौजवानों की उम्मीदों को कुचल रही है, वहीं मुख्यमंत्री अपने पिकनिक के लिए समाधान यात्रा का ढोंग कर विकास कार्यों में व्यवधान पैदा कर रहे हैं। दूसरी ओर अपराधियों व पुलिस की चक्की में आम जनता पीस रही है। बिहार में हर स्तर पर प्रशासनिक अराजकता व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि कई जिलों की यात्रा के बाद मधुबनी पहुंचे मुख्यमंत्री केंद्र सरकार की सैकड़ों करोड़ की सड़क परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहित करने से लेकर वर्षों से बंद पड़ी रोहट व रैयाम चीनी मिल को खोलने पर भी चुप्पी साध लेते हैं। मुख्यमंत्री में इतनी भी हिम्मत नहीं है कि झंझारपुर के जिन विस्थापितों को कभी उन्होंने ही जमीन दी थी,जिससे वे आज भी बेदखल हैं, से मिल सके।

Related Post

स्पीकर विजय सिन्हा पर भड़के सीएम नीतीश कुमार, कहा- इस तरह से नहीं चलेगा सदन

Posted by - मार्च 14, 2022 0
बिहार के लखीसराय जिले में वहां की स्थानीय पुलिस और विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के बीच हुए विवाद को लेकर…

लोक जनशक्ति पार्टी के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, कहा- अवैध संपत्ति के दस्तावेजी सबूत के आधार पर कार्रवाई कर रही सीबीआई

Posted by - मई 22, 2022 0
पटना: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि अगर 2008 में नौकरी के बदले जमीन लिखवाने…

सरकार की नीयत में खोट, इसलिए नीतियाँ हो रही असफल-विजय कुमार सिन्हा

Posted by - नवम्बर 1, 2023 0
शिक्षा विभाग बदहाली का शिकार,अराजकता के कारण छात्र, शिक्षक औऱ अभिभावक परेशान, गैर सरकारी मान्यता प्राप्त 576 संस्कृत विद्यालयों का…

राजद आजीवन लालू जी को अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दे, नाटक करने की जरूरत क्या: विजय कुमार सिन्हा

Posted by - अक्टूबर 8, 2022 0
संवैधानिक पद पर बैठे लोग सजायाफ्ता को भी बना रहे आदर्श: विजय सिन्हा पटना, 7 अक्टूबर । बिहार विधानसभा में…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp