महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुये राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री

42 0

पटना, 18 फरवरी 2023 :- राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज खाजपुरा, नेहरू मार्ग स्थित शिव मंदिर के निकट महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ, मॉ पार्वती एवं उनकी सवारी भगवान नंदी की आरती कर पूरे बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर निकली शोभा यात्रा में शामिल संगठनों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजकों ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनन्दन किया। शोभा यात्रा में निकली भगवान भोलेनाथ की टोली का भव्य आरती और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर, खाजपुरा जाकर भगवान भोलेनाथ एवं माँ पार्वती की पूजा अर्चना भी की।

आयोजकों ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

इस मौके पर लेडी गवर्नर, सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद, विधायक श्री नितिन नवीन, विधायक श्री संजीव चौरसिया, पटना नगर निगम की मेयर श्रीमती सीता साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Post

पटना: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार चौधरी ने सरकार के अधिकारियों पर जमकर निशाना साधा है।

Posted by - सितम्बर 1, 2022 0
 उन्होंने कहा कि पिछले दिनों वैशाली के राघोपुर में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत को चर्चा एक…

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Posted by - मई 8, 2023 0
106 लोगों की सुनी समस्यायें, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश पटना, 08 मई 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार…

शिक्षा के बिना सामाजिक परिवर्तन की अपेक्षा बेईमानी- कृष्ण कुमार मंटू

Posted by - मार्च 13, 2024 0
पटेल छात्रावास निर्माण ट्रस्ट, बिहार द्वारा सूबे के सभी जिलों में होगा छात्रावास का निर्माण जहानाबाद : वर्तमान परिस्थिति में…

नीतीश लिख रहे विपक्षी एकता का नया इतिहास : डॉ. निर्मल कुशवाहा

Posted by - जुलाई 31, 2023 0
पटना/डिहरी ऑन-सोन। नीतीश कुमार देश के धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक स्वरूप को बचाने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp