मुख्यमंत्री ने बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें

64 0

तीनों संकायों में छात्राओं के टॉप करने पर मुख्यमंत्री ने जतायी प्रसन्नता छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन महिला सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण- मुख्यमंत्री

पटना, 21 मार्च 2023 :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंटर की परीक्षा में सफल होने वाले तमाम छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस बार 13 लाख 04 हजार 586 विद्यार्थियों ने इंटर की परीक्षा दी थी। परीक्षा में 83.70 प्रतिशत से ज्यादा परीक्षार्थी सफल हुये हैं। इसमें छात्राओं की उतीर्णता का प्रतिशत 85.50 है, जबकि छात्रों की उत्तीर्णता का प्रतिशत 82.01 है। मुख्यमंत्री ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति एवं शिक्षा विभाग को भी काफी कम समय में परीक्षा का परिणाम प्रकाशित करने के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा कि समय पर रिजल्ट के प्रकाशन से छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिये एवं उच्चतर कक्षाओं में नामांकन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इससे उनका हौसला बढ़ेगा।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आज तीनों संकाय के परीक्षाफल में प्रथम 06 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की टॉपर सूची जारी की गयी, जिसमें तीनों संकाय मिलाकर कुल 30 विद्यार्थी हैं। संकायवार प्रथम 06 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की टॉपर सूची देखी जाय तो विज्ञान संकाय में 09 विद्यार्थियों में 05 छात्रायें शामिल हैं। इसी प्रकार, कला संकाय की टॉपर सूची में 08 विद्यार्थियों में 05 छात्रायें हैं तथा वाणिज्य संकाय में प्रथम 06 में स्थान प्राप्त किए हुए 13 विद्यार्थियों में 11 छात्रायें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कला, विज्ञान एवं वाणिज्य तीनों संकायों में छात्राओं ने टॉप किया है। मुख्यमंत्री ने छात्राओं के इस प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुये कहा कि इसके लिये छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं। छात्राओं की यह उपलब्धि महिला सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण है। बालिकाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वो हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।

Related Post

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल

Posted by - दिसम्बर 5, 2022 0
हुए मुख्यमंत्री, 79 लोगों की सुनी समस्यायें, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश पटना, 05 दिसम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री…

STET अभ्यर्थियों को नौकरी देने की मांग को लेकर BJP MLC का हंगामा, सदन के बाहर किया प्रदर्शन

Posted by - मार्च 16, 2023 0
बिहार विधान परिषद के बाहर भाजपा विधान पार्षदों ने प्रदर्शन किया। भाजपा एमएलसी ने एसटीईटी के सभी अभ्यर्थियों को नौकरी…

पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी एवं हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अनुसूचित जाति / जनजाति कल्याण मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री

Posted by - अप्रैल 16, 2023 0
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज 12 स्ट्रैंड रोड, पटना में पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा…

बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ की महत्वपूर्ण महाबैठक अध्यक्ष बिंदेश्वर प्रसाप सिंह की अध्यक्षता संपन्न हुआ.

Posted by - फ़रवरी 1, 2022 0
पटना-बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ की एक अति महत्वपूर्ण महाबैठक बिहार राज्य पंचायत परिषद सभागार में अध्यक्ष बिंदेश्वर प्रसाप सिंह…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp