दाखिल खारिज के मामले में सरकार संवेदनहीन – विजय कुमार सिन्हा

39 0

विना लेन देन दाखिल खारिज कराना नामुमकिन- विजय कुमार सिन्हा
दाखिल खारिज का 35 दिन और 75 दिन की समय सीमा मात्र दिखावा – विजय कुमार सिन्हा

पटना 23 मार्च 2023

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि सरकार दाखिल खारिज के मामलों में संवेदनहीन है। बिना लेन-देन का दाखिल खारिज नहीं किया जाता है।

      आज बिहार विधानसभा में प्रश्ननोत्तर काल में दाखिल खारिज लंबित रहने के मामले पर मंत्री के जवाब पर असंतोष व्यक्त करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि 99 लाख 54 हजार 2 सौ 97 आवेदन में से सरकार द्वारा 89 लाख 95 हजार 9 सौ 32 आवेदन को निष्पादित दिखाया जाना हास्यास्पद है। निष्पादित आवेदनों का कुल 40% आवेदन जिसकी संख्या 36 लाख 37 हजार 1 सौ 77 है, को खारिज कर दिया गया है। 

श्री सिन्हा ने कहा कि सरकार ने दाखिल खारिज की समय सीमा तय की है जिसमें बिना आपत्ति का 35 दिनों में और आपत्ति वाले मामलों में 75 दिन के अंदर दाखिल खारिज आवेदन के निष्पादन का प्रावधान है। यह प्रावधान मात्र दिखावा है और जो आवेदक लेन देन नहीं करते है उस आवेदन को अस्वीकृत कर दिया जाता है।
श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य में राजस्व विभाग के अधिकारियों की मनमानी एवं प्रचलित नियमों की अनदेखी के कारण लोगों में अफरा तफरी मची है।
दाखिल खारिज अब इनके लिए कमाई का जरिया बन गया है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधानसभा सत्र शुरू होते ही दाखिल खारिज के मामलों से संबंधित प्रश्नों का अंबार लग जाता है। लेकिन सरकार रटा – रटाया जवाब देती है और समस्या जस की तस बनी रहती है।

Related Post

उत्क्रमिक मध्य विद्यालय,मखदुमपुर में विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन

Posted by - नवम्बर 4, 2023 0
पटना, 04 नवंबर उत्क्रमिक मध्य विद्यालय मखदुमपुर, फुलवारीशरीफ में विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी का उद्‌घाटन राजकीय…

मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत टनल खुदाई कार्य का किया शुभारंभ

Posted by - अप्रैल 7, 2023 0
पटना, 07 अप्रैल 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज मोइन -उल-हक स्टेडियम में पटना मेट्रो रेल परियोजना अंतर्गत…

त्रिस्तरीय पंचायत के वार्ड सदस्यों के अधिकारों में कटौती के कारण जनता परेशान—विजय कुमार सिन्हा।

Posted by - जनवरी 6, 2024 0
पंचायत प्रतिनिधियों का सरकार नहीं कर रही है सम्मान। प्रखंड स्तर के पदाधिकारी हैं पंचायतों में अराजकता और भ्रष्टाचार के…

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री ने अंचिता शेउली को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Posted by - अगस्त 1, 2022 0
पटना, 01 अगस्त 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp