जंगलराज लाकर राजनीति में कलंकित पुरुष क्यों बनना चाहते हैं, नीतीश : विजय कुमार सिन्हा

46 0

सत्ता जनता की सेवा के लिए, मेवा खाने के लिए नहीं : विजय सिन्हा

जल रहा बिहार और नीतीश कर रहे दावत ए इफ्तार : विजय सिन्हा

पटना, 7 अप्रैल। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आईना दिखाते हुए पूछा है कि महात्मा गांधी के वचन की बात करने वाले मुख्यमंत्री आज क्यों भूल गए हैं कि सत्ता जनता की सेवा करने के लिए मिली थी, न कि मेवा खाने के लिए।

श्री सिन्हा ने कहा कि आज बिहार के कई जिले जल रहे और आप दावत ए इफ्तार का आयोजन कर आखिर जनता को क्या संदेश देना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर दावत ए इफ्तार की जगह आप सासाराम और अपने गृह जिला नालंदा जाकर पीड़ित परिवारों से मिले होता तो उन्हे ढांढस बंधती।

मुख्यमंत्री जी तुष्टिकरण की राजनीति से आप भले सत्ता में बने रह सकते हैं लेकिन इन लोगो के दिलों में कैसे स्थान पैदा करेंगे, जिन्होंने दंगे में सब कुछ खो दिया।

लखीसराय के विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि जंगलराज के खिलाफ लड़ाई कर आपने फिर उसी जंगलराज के पुरोधा के साथ समझौता कर अब हिंदुओं को अपमानित करने के लिए दृढ़संकल्पित दिख रहे हैं।

Related Post

NDA में टूट होगी, दूसरे दलों में फूट होगी, 2022 में तेजस्वी यादव बनेंगे मुख्यमंत्री

Posted by - जनवरी 20, 2022 0
पटनाः बिहार की राजनीति में इसी साल बड़ा बदलाव होने जा रहा है. लालू प्रसाद यादव के बेटे और नेता प्रतिपक्ष…

अजीत कुशवाहा ने सरकार पर साधा निशाना,कहा शराब से मरे हुए लोगों के शव पर नृत्य कर रही है सरकार.

Posted by - जनवरी 27, 2022 0
विधायक अजीत कुशवाहा ने कहा कि भाषण में सिर्फ कहा जा रहा है कि शराबबंदी कानून को कड़ा किया जा…

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री से पूछा, शराब काराबोरी का क प्रचार करने गोपालगंज जाएंगें ?

Posted by - अक्टूबर 21, 2022 0
पटना, 21 अक्टूबर। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

अब राज्य के शिक्षक पाठशाला नहीं मधुशाला में नजर आएंगे! फरमान जारी होने के बाद नीतीश सरकार पर RJD का हमला

Posted by - जनवरी 30, 2022 0
मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तुगलकी और बेतुका नया फरमान जारी करके सरकार ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी कि…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp