क्या कुशवाहा की NDA में होगी वापसी! शाह से मुलाकात के बाद बोली राजद- BJP को दिल दे बैठे हैं उपेंद्र

30 0

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जनता को बताएं कि अमित शाह से क्या डील हुई है? उन्होंने कहा कि यह बात सबको पता है कि बीजेपी (BJP) किस तरह भयभीत है। 2024 चुनाव में बिहार में बीजेपी का खाता भी नहीं खुलेगा।

पटनाः राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की बंद कमरे में मुलाकात को लेकर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह बात हम लोग पहले से ही कहते रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा जी बीजेपी को दिल दे बैठे हैं।

बिहार की जनता का डील और दिल दोनों महागठबंधन के साथ”
मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जनता को बताएं कि अमित शाह से क्या डील हुई है? उन्होंने कहा कि यह बात सबको पता है कि बीजेपी (BJP) किस तरह भयभीत है। 2024 चुनाव में बिहार में बीजेपी का खाता भी नहीं खुलेगा।  इसको लेकर भाजपा के लोग नगरी-नगरी द्वारे-द्वारे भटक रहे है। अमित शाह गृह मंत्रालय पर ध्यान कम और बिहार पर ध्यान ज्यादा दे रहे हैं। इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। बिहार की जनता की डील और दिल दोनों महागठबंधन के साथ हैं। कई लोग मिलते-जुलते रहे हैं, उससे बिहार की जनता हिलने वाले नहीं है।

कुशवाहा ने की अमित शाह से मुलाकात
बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने गुरूवार को गृह मंत्रालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की थी।  इस दौरान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) भी मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा जा रहा है कि कुशवाहा की एनडीए में वापसी हो सकती है। कुशवाहा ने पिछले दिनों जेडीयू से अलग होकर अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाई है।

Related Post

जाति सर्वेक्षण में जानबूझकर बढ़ाकर दिखाई गई मुसलमानों व यादवों की संख्या”, अमित शाह का नीतीश सरकार पर आरोप

Posted by - नवम्बर 5, 2023 0
मुजफ्फरपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर जाति आधारित सर्वेक्षण में जानबूझकर मुस्लिमों और यादवों…

नशामुक्त भारत का सपना गांधी, अम्बेडकर जैसे महानायकों का सपना है। इसीलिए मैंने बिहार में शराबबंदी का समर्थन किया है: मेधा पाटकर

Posted by - जनवरी 6, 2023 0
पटना, 24 दिसम्बर। ‘जन-आंदोलनों के मुद्दे और शराबबंदी’ विषय पर आज जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान, पटना…

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री ने हरजिंदर कौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Posted by - अगस्त 2, 2022 0
पटना, 02 अगस्त 2022 :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये…

स्टेशनों पर सुविधा बढ़ने से व्यापार एवं रोजगार को मिलेगी गति: अश्विनी चौबे

Posted by - अगस्त 6, 2023 0
पूर्व की सरकारों ने छोटे स्टेशनों पर कभी नहीं दिया ध्यान बक्सर। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp