शादी के 2 दिन बाद दूल्हे की हत्या, हाथों की मेहंदी उतरने से पहले विधवा हुई नव विवाहिता

35 0

बिहार में अपराधी आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी- बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गया जिले से सामने आया है, जहां पर बदमाशों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। युवक की दो दिन पहले ही शादी हुई थी।

गया: बिहार में अपराधी आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गया जिले से सामने आया है, जहां पर बदमाशों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। युवक की दो दिन पहले ही शादी हुई थी। वह औरंगाबाद से दुल्हन लेकर आया था। वहीं, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई।

जांच में जुटी पुलिस
वहीं, आज यानी गुरुवार की सुबह अशोक यादव का शव गुनेरी पंचायत के नहर के किनारे फेंका हुआ मिला। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। मौके पर क्षेत्रीय विधायक विनोद यादव भी पहुंचे। डॉग स्कवायड की टीम को भी बुलाया गया हैं। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Post

CM नीतीश ने कहा बिहार में नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू: यहां की स्थिति सभी राज्यों से बेहतर, कोरोना गाइडलाइन को और सख्त किया जाएगा.

Posted by - दिसम्बर 25, 2021 0
ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र ने सभी राज्यों को अलर्ट किया है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा…

मंत्रिपरिषद् की बैठक में कुल 18 (अठारह) एजेंडों पर निर्णय लिया गया।

Posted by - जनवरी 28, 2022 0
पटना-28 जनवरी, 2022 ::- आज सम्पन्न मंत्रिपरिषद् की बैठक में कुल 18 (अठारह) एजेंडों पर निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद् की…

डॉ० फैयाज अहमद के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, शिक्षा के क्षेत्र में है उनका बड़ा नाम

Posted by - अगस्त 24, 2022 0
मधुबनी में राष्ट्रीय जनता दल राज्यसभा सांसद डाॅ. फैयाज अहमद के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी जारी है। आज…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp