संतोष सुमन के इस्तीफे पर RJD ने कहा- पद से इस्तीफा देना झटका नहीं…कैबिनेट में नहीं रहने का फैसला उनका

35 0

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मांझी 2015 में महागठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ चुनाव लड़े, सब लोगों ने देखा, लेकिन यह भी उन्हीं का फैसला था। उसके बाद राजद में आए सुमन जी एमएलसी बने ये भी उन्हीं का फैसला था। फिर एनडीए में गए ये भी उन्हीं का फैसला था।

पटनाः जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के बेटे और बिहार सरकार में एसटी/एससी कल्याण मंत्री संतोष सुमन (Santosh Suman) के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सियासत तेज हो गई है। संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि पद से इस्तीफा देना झटका नहीं है। कैबिनेट में नहीं रहने का फैसला उनका है। जीतन राम मांझी जी ने कसम खाई थी कि हम नीतीश जी को नहीं छोड़ेंगे वह उनके ही फैसले थे।

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मांझी 2015 में महागठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ चुनाव लड़े, सब लोगों ने देखा, लेकिन यह भी उन्हीं का फैसला था। उसके बाद राजद में आए सुमन जी एमएलसी बने ये भी उन्हीं का फैसला था। फिर एनडीए में गए ये भी उन्हीं का फैसला था। इस बार महागठबंधन बना उसमें वह शामिल हुए यह भी उन्हीं का फैसला था। सबसे बड़ी बात जब जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री थे और वह मंदिर में गए और मंदिर को जिन लोगों ने धोया अब उन्हीं जमात के साथ जाएंगे, यह भी उन्हीं का फैसला होगा।

बता दें कि बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री संतोष सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से मंगलवार को अचानक इस्तीफा दे दिया। उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) ने यहां इसकी घोषणा की। संतोष सुमन एचएएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिसकी स्थापना उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने की थी। सरकार ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

Related Post

CM नीतीश पर बरसे सुशील मोदी, कहा- ‘करप्शन मामले में चार्जशीटेड तेजस्वी को बैठाकर भाषण दे रहे हैं’

Posted by - सितम्बर 2, 2022 0
जबसे बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, तबसे बयानों के तीर चल रहे हैं. बीजेपी और जेडीयू के नेता…

चालू वित्तीय वर्ष का बजट विकसित बिहार की कल्पनाः मंगल पांडेय

Posted by - फ़रवरी 13, 2024 0
पटना। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं वित्त मंत्री श्री सम्राट…

मुख्यमंत्री ने पूरी श्रद्धा के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया

Posted by - नवम्बर 20, 2023 0
पटना, 20 नवम्बर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था का महापर्व छठ के अंतिम दिन आज अहले…

गुदड़ी के लाल जननायक कर्पूरी ठाकुर के भारत रत्न सम्मान से बिहार के करोड़ों पिछड़ा, अतिपिछड़ा सम्मानित : सम्राट

Posted by - मार्च 30, 2024 0
*राजद ने केवल कर्पूरी का उपहास ही नहीं उड़ाया, बिहार के पिछड़ों, अतिपिछड़ों को भी ठगा नरेन्द्र मोदी की वजह…

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई एवं शुभकामनायें दी

Posted by - सितम्बर 27, 2023 0
पटना, 27 सितम्बर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पाक अवसर…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp