विजय सिन्हा की शिक्षा मंत्री को चुनौती, कहा- अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो अपने पद से दें इस्तीफा

31 0

विजय कुमार सिन्हा ने शिक्षा मंत्री पर कंज कसते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री जी अपने आचरण और व्यवहार से शिक्षा विभाग के माध्यम से जो बिहार को संदेश दे रहे हैं, उससे विधायिका कलंकित और अपमानित हो रही है।

पटनाः भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज बिहार के अंदर राजनीतिक अस्थिरता आई है और शिक्षा विभाग को इस हालत में छोड़ दिया गया है। ऐसे में शिक्षा मंत्री में थोड़ी भी नैतिकता है तो इस्तीफा दे दें।

विजय कुमार सिन्हा ने शिक्षा मंत्री पर कंज कसते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री जी अपने आचरण और व्यवहार से शिक्षा विभाग के माध्यम से जो बिहार को संदेश दे रहे हैं, उससे विधायिका कलंकित और अपमानित हो रही है। यदि आपमें थोड़ी भी नैतिकता बची है तो सत्ता सुख की लोलुपता को छोड़ अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

बता दें कि बिहार का शिक्षा विभाग इन दिनों सुर्खियों में है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और आईएएस केके पाठक के बीच विवाद को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। इससे पहले शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच विवाद पर पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई थी। उन्होंने केके पाठक को एक भ्रष्ट और निकम्मा अधिकारी बताया था। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों को बर्खास्त कर देना चाहिए।

Related Post

सात निश्चय योजना पार्ट-1 में हुई व्यापक भ्रष्टाचार की समीक्षा कर पदाधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं- विजय सिन्हा

Posted by - मई 30, 2023 0
पानी से पैसा उगाही की नई-नई तरकीब अपनाती है बिहार सरकार- विजय सिन्हा सात निश्चय योजना पार्ट-2 लूट की छूट…

पांचवी और आठवीं कक्षा उत्तीर्ण बच्चों का राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालय में नामांकन से परहेज बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था का द्योतक- विजय कुमार सिन्हा

Posted by - जुलाई 31, 2023 0
विद्यालय में विधायिका के अधिकार और निगरानी को कमजोर करने से शैक्षणिक माहौल बिहार में ध्वस्त, प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक…

राजद सुप्रीमो श्री लालू यादव जी अपने शासनकाल में भी दलितों का अपमान किया और आज भी अपने ब्यान से कर रहे हैं: अरविन्द सिंह

Posted by - अक्टूबर 25, 2021 0
25 अक्टुबर पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि राजद सुप्रीमो श्री लालू…

एनडीए समर्थित उम्मीदवार श्री संतोष कुमार सिंह का सासाराम समरहालय में हुआ नामांकन,नामांकन

Posted by - मार्च 14, 2022 0
रोहतास सह कैमूर स्थानीय प्राधिकार निकाय के एनडीए समर्थित उम्मीदवार श्री संतोष कुमार सिंह का सासाराम समरहालय में हुआ नामांकन,नामांकन…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp