बीजेपी वालों को बिहार के विकास की कोई चिंता नहीं…लगातार सदन की कार्यवाही कर रहे बाधित: तेजस्वी यादव

32 0

बिहार भाजपा के द्वारा लगातार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के इस्तीफे की मांग की जा रही है। वहीं, आज बिहार विधान परिषद के बाहर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी वालों को बिहार के विकास की कोई चिंता नहीं…

पटना: बिहार भाजपा के द्वारा लगातार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के इस्तीफे की मांग की जा रही है। वहीं, आज बिहार विधान परिषद के बाहर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी वालों को बिहार के विकास की कोई चिंता नहीं हैं। वो लगातार सदन की कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं। केवल हंगामा करना इनका काम रह गया हैं। कोई भी तार्किक बात बीजेपी के नेता नहीं करते है।

“महाबैठक से बीजेपी वालों में डर का माहौल”
तेजस्वी ने कहा कि सदन की कार्रवाई में प्रश्नकाल काफ़ी महत्वपूर्ण होता है, लेकिन हंगामा की भेंट चढ़ रहा हैं। शिक्षकों की मांग को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा सभी से बात की जाएगी और उनकी समस्या को सुना जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर सरकार का जो भी निर्णय होगा लिया जाएगा। अपने ऊपर चार्जशीट पर तेजस्वी ने कहा कि जब से सरकार बनी है, तब से मुझ पर जांच एजेंसी से कार्रवाई की जाती रही है। महाबैठक से बीजेपी वालों में डर का माहौल है, इसलिए ऐसा है।

“बीजेपी बड़का झूठा पार्टी है”
डिप्टी सीएम ने कहा कि लैंड फ़ॉर जॉब का मामला पुराना है। मेरे मंत्री बनने के बाद का कोई मामला नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी झूठ बोलने की फैक्ट्री, मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूटर हैं, इनकी फैक्ट्री बंद होने वाली है। बीजेपी बड़का झूठा पार्टी है।

Related Post

तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पटना पहुचेंगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

Posted by - जनवरी 27, 2022 0
पटना, 27 जनवरी 2022  केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार…

मुख्यमंत्री ने की जल-जीवन-हरियाली अभियान से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा किये.

Posted by - जुलाई 23, 2022 0
जल – जीवन – हरियाली अभियान को लेकर निरंतर प्रचार-प्रसार कराते रहें । अन्य माध्यमों के अलावा सोशल मीडिया के…

मुख्यमंत्री ने करौटा-सालेहपुर – राजगीर पथ का किया हवाई सर्वेक्षण, नूरसराय से राजगीर तक ग्रीन फील्ड परियोजना के रूप में विकसित करने का दिया निर्देश

Posted by - अप्रैल 29, 2022 0
पटना, 29 अप्रैल 2022 :- • मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज करौटा-सालेहपुर – राजगीर पथ का हवाई सर्वेक्षण किया।…

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित नेहरू पार्क में स्व० पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुनस्थापित प्रतिमा का किया अनावरण

Posted by - नवम्बर 12, 2022 0
पटना, 12 नवम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज नेहरु पथ स्थित पुनाईचक के समीप नवनिर्मित नेहरू पार्क…

डॉ. डी वाई पाटिल पुष्पलता पाटिल इंटरनेशनल स्कूल की नई शाखा में भव्य अभिसंस्करण कार्यक्रम (ग्रैंड ओरिएंटेशन प्रोग्राम) का आरंभ

Posted by - अप्रैल 8, 2023 0
शैक्षणिक सत्र 2023-24 से अनीशाबाद पुलिस कॉलोनी फेज 2 में डॉ. डी वाई पाटिल पुष्पलता पाटिल इंटरनेशनल स्कूल की नई…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp