बिहार में हुई जंगलराज टू की वापसी”, कुशवाहा बोले- राज्य में चारों तरफ फैली है अराजकता

84 0

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पूरे राज्य में आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। राज्य सरकार इन से बात करना भी मुनासिब नहीं समझती है। कोरोना के समय में जान जोखिम में डालकर आशा कार्यकर्ताओं ने काम किया लेकिन सरकार के द्वारा उनपर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

पटना : राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार सरकार पर करारा हमला बोला है। कुशवाहा ने कहा कि बिहार में जंगलराज टू की वापसी हुई है। राज्य में चारों तरफ अराजकता फैली है। हर दिन गोली मारकर हत्या की जा रही है..बलात्कार हो रहा है।

आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में आए कुशवाहा 
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पूरे राज्य में आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। राज्य सरकार इन से बात करना भी मुनासिब नहीं समझती है। कोरोना के समय में जान जोखिम में डालकर आशा कार्यकर्ताओं ने काम किया लेकिन सरकार के द्वारा उनपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ये लोग रात रात भर अस्पतालों में काम करते हैं। राज्य की सरकार से जो उनकी मांग है हम उनकी मांगों का समर्थन करते हैं कि हर स्वास्थ्य केंद्र पर जहां आशा कार्यकर्ता जाती हैं वहां एक अलग से उनके लिए कमरा बनाएं, जिसमें शौचालय और बैठने इत्यादि की सुविधा उनको मिले।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को जो पैसा मिलता है उसमें बढ़ोतरी होनी चाहिए। अगर सरकार आशा कार्यकर्ताओं की ओर ध्यान नहीं देगी तो राष्ट्रीय लोक जनता दल आंदोलन करेगी। राज्य की सरकार से हम मांग करते हैं कि उनकी जो मांग है, उसे पूरा करें।

Related Post

बिहार के मजदूरों की हत्या करने वाले लश्कर के कमांडर को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

Posted by - अक्टूबर 20, 2021 0
जम्मू-कश्मीर में 3 दिन पहले दो बिहारी मजदूरों की हत्या करने वाले लश्कर के आतंकी गुलजार अहमद रेशी समेत 2…

बिहार भाजपा के पदाधिकारियों को मिला पीएम सहित अन्य केन्द्रीय नेताओं का मार्गदर्शन

Posted by - फ़रवरी 17, 2024 0
पटना, 17.02.2024 नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले दिन शनिवार की सुबह बिहार भाजपा के पदाधिकारियों को आगामी…

देश-राज्यों से बड़ी खबरें

Posted by - अक्टूबर 16, 2023 0
1 शाह बोले- भूपेश सरकार ने भुवनेश्वर की लिन्चिंग कराई, राजनांदगांव में गृहमंत्री ने किया बिरनपुर हिंसा का जिक्र, कहा-…

भाजयुमो ने किया होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन।

Posted by - मार्च 22, 2024 0
पटना,22/03/2024 भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा अवसर कम्यूनिटी हॉल, कंकड़बाग में आयोजित होली मिलन सह सम्मान समारोह में बिहार…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर सम्राट चौधरी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिये जाने पर दिया धन्यवाद

Posted by - फ़रवरी 5, 2024 0
प्रधानमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देकर पिछ़ड़ों-अतिपिछड़ों का मान बढ़ाया : सम्राट चौधरी पटना, 5 फरवरी। बिहार के…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp