मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा

31 0

पटना, 09 अगस्त 2023 :- • मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अटल पथ होते हुये जे०पी० सेतु पहुँचे और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा और जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुये पूरी तरह अलर्ट रहें और सारी तैयारी पूर्ण रखें। भ्रमण के दौरान वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह मौजूद थे।

Related Post

मुख्यमंत्री ने धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिये निर्देश

Posted by - नवम्बर 5, 2021 0
सरकार किसानों की हरसंभव सहायता को लेकर पूरी तरह तत्पर है। उसना चावल के मिलों की संख्या और बढायें। सभी…

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को अपनी बधाई और शुभकामनायें दी हैं।

Posted by - जनवरी 13, 2022 0
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व लोगों के लिए सुख, शान्ति…

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बाहदुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया गया

Posted by - अक्टूबर 2, 2021 0
पटना, 02 अक्टूबर 2021:- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बाहदुर शास्त्री की जयंती पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ…

लोगों की तरक्की और उनके आर्थिक विकास के लिये जाति आधारित गणना जरूरी- मुख्यमंत्री

Posted by - जनवरी 7, 2023 0
• सभी जाति-धर्म के लोगों की स्थिति अच्छी होगी तभी राज्य आगे बढ़ेगा – मुख्यमंत्री • सभी राज्य विकसित होंगे…

कांग्रेस के तुष्टिकरण की राजनीति का प्रमाण है यूपीए कार्यकाल – जयराम विप्लव

Posted by - अप्रैल 22, 2024 0
प्रधानमंत्री मोदीजी ने कांग्रेस के काले इरादों को बेनकाब कर दिया पटना : 22/04/2024 भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सह…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp