घमण्डी, भरस्टाचारी और परिवारवादी महागठबंधन के लोग भाजपा की आड़ में छुपा रहे हैं अपनी घबराहट-विजय कुमार सिन्हा

32 0

विपक्षी एकता का सूत्रधार वनने का दावा करने वाले हैं निराश और परेशान,

जदयू को लोकसभा चुनाव में वोट मांगने का नैतिक अधिकार नहीं,

देश के लोगों ने कर लिया संकल्प,2024 में फिर मोदी सरकार।

पटना,11 अगस्त 2023

भाजपा विधानमंडल दल के नेता श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि 2024 में अपनी पराजय को सुनिश्चित मानकर घमण्डी, भरस्टाचारी और परिवारवादी महागठबंधन के लोग भयभीत औऱ घबराहट में हैं। भाजपा की आड़ में इसे छुपाने का खेल खेल रहे हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन के शीर्ष नेताओं का अर्थहीन एवम अनावश्यक वयान से सावित होता है कि इन्हें अपनी धरती खिसकी हुई दिखाई पड़ रही है।जाति औऱ धर्म के सहारे राजनीति करने औऱ सत्ता प्राप्त करने वालों के लिये राज्य की जनता ने दरवाजा बंद कर दिया है।भरस्टाचार औऱ अपराध की नीव पर चल रही महागठबंधन सरकार हरेक क्षेत्र में विफल है।जनता हैरान औऱ परेशान है।

श्री सिन्हा ने कहा कि विपक्षी एकता का सूत्रधार वनने का दावा करने वालों की विपक्षी गठबंधन में उपेक्षा राज्य औऱ देश की जनता देख रही है।इनपर किसी का भरोसा नहीं रहा।अव येन केन प्रकार से पैरवी की जा रही है कि इन्हें कुछ भूमिका मिले।कांग्रेस पार्टी अभी भी जदयू और इनके शीर्ष नेताओं पर विश्वास नहीं करती है।

श्री सिन्हा ने कहा कि जदयू को लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता से वोट मांगने का नैतिक अधिकार नहीं है।ये राज्य की जनता को कई वार धोखा दे चुके हैं।नरेन्द्र मोदी के नाम पर 2019 औऱ 2020 में वोट प्राप्त करने के वावजूद फिर से भाजपा को धोखा देकर राज्य की जनता के साथ छलावा किया गया है।

श्री सिन्हा ने कहा कि देश की जनता ने2024 में एक बार फिर मोदी सरकार वनाने का संकल्प कर लिया है।भाजपा की हार का सपना देखने वालों को भारी निराशा हाथ लगने वाली है।बिहार भी 2024 में भाजपा की जीत में अग्रणी भूमिका निभाने जा रहा है।घमण्डी, भरस्टाचारी और परिवारवादी महागठबंधन के लोगों को वाहर का रास्ता दिखाया जाना तय है।

Related Post

मंत्रिमंडल फेरबदल में दागी मंत्रियों को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री,विजय कुमार सिन्हा

Posted by - जून 15, 2023 0
राज्य हित में 5-5 बिभाग के प्रभार से मुक्त करें उपमुख्यमंत्री को, राजद औऱ कांग्रेस को आइना दिखायेगा मंत्रिमंडल विस्तार,…

लालू-नीतीश के शासन ने बिहार को “लेबर फैक्ट्री” बनाकर रख दिया है : अरविन्द सिंह

Posted by - नवम्बर 25, 2023 0
पटना, 25 नवम्बर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि लालू-नीतीश के शासन ने…

महागठबंधन सरकार में पासवानों एवं महादलितों पर राज्य में जुल्म ढाए जा रहे हैं –  प्रिंस राज पासवान

Posted by - नवम्बर 30, 2022 0
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना की एक टीम रालोजपा प्र्रदेश अध्यक्ष पिं्रस राज पासवान के नेतृत्व में अरवल…

सिपाही भर्ती में घोटाला के लिये नियुक्त किए गए हैं S K सिंघल–विजय कुमार सिन्हा

Posted by - फ़रवरी 12, 2023 0
आगामी सिपाही बहाली में छिपी है सरकार द्वारा गड़बड़ी की मंशा आला अधिकारियों के सहयोग से लिखी जा रही है…

अश्विनी चौबे ने बक्सर–हैदरिया के बीच बन रहे नए पुल का निर्माण तेजी से करने और पुराने पुल के जीर्णोद्धार के लिए दिए निर्देश

Posted by - दिसम्बर 27, 2021 0
पटना बक्सर और पटना वाराणसी फोरलेन के निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की चौसा पावर प्लांट के प्रथम और…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp