बिहार में अपराधियों का हौसला बुलंद, सरकार ने टेका घुटना-विजय कुमार सिन्हा

30 0

जंगलराज से गुण्डाराज में बदला बिहार,

गौ तस्करी पर रोक लगाये सरकार,

अपराधियों को खुली छूट के कारण राज्य की जनता वदहाल।

पटना,18 अगस्त 2023

भाजपा विधानमंडल दल के नेता श्री विजय कुमार सिन्हा ने समस्तीपुर में दारोगा और अररिया में पत्रकार की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य सरकार ने अपराधियों के सामने घुटना टेक दिया है।

श्री सिन्हा ने कहा कि अब पुलिस वालों का अपराधियों के द्वारा हत्या ने सिद्ध कर दिया है कि बिहार तेजी में जंगल राज से गुण्डाराज में वदल रहा है।अपराधी बुलंद हौसले से काम कर रहे हैं और पत्रकार की भी हत्या कर रहे हैं।17 अगस्त को दिल्ली से पटना आने पर हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि देख लीजिए, राज्य में अपराध कितना कम है।

श्री सिन्हा ने कहा कि 1 वर्ष पूर्व महागठबंधन की सरकार बनी थी और उस समय से अपराधी को पुलिस का भय खत्म हो गया है।ये शासन के संरक्षण में अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।इनकी सरकार वनने के वाद से अभी तक5000 से अधिक लोगों को गोली मारी गयी है।हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, बैंक डकैती, साइबर क्राइम की घटनाओं में असीमित बढ़ोतरी हुई है।

श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य में अपराध के सभी द्वार खुल गए हैं।गौ तस्करी एवम गौ हत्या का बिहार अब चारागाह बन गया है।नालंदा, समस्तीपुर, वेगुसराय सहित राज्य के कई जिलों में गौ तस्करों को सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा पकड़ा गया।ये तस्कर पुलिस पर भी गोली चलाने से वाज नहीं आते हैं।राज्य के अन्दर इनकी बेरोकटोक तस्करी जारी है।सीमा पार कर ये इसे बंगलादेशीयों के हाथों बेचते हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि अपराधियों के कारण राज्य की जनता भयभीत औऱ परेशान है।खुली छूट के कारण अपराधी किसी भी समय घटनाओं को अंजाम देते है।उनका मनोबल बढ़ा हुआ है क्योंकि सरकार इन अपराधों का संज्ञान नहीं लेती है।भाजपा राज्य की जनता के साथ खड़ी है और मौका मिलने पर अपराधियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाएगी।

Related Post

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट’ के तहत कराये जा रहे कार्यों का लिया जायजा

Posted by - सितम्बर 16, 2023 0
टना, 16 सितम्बर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बख्तियारपुर के गंगा तट स्थित सीढ़ी घाट का भ्रमण…

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व की बधाई और शुभकामनायें

Posted by - जनवरी 13, 2023 0
पटना, 13 जनवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों…

वाणिज्य कर विभाग द्वारा कोविड के बावजूद लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रहण

Posted by - मार्च 31, 2022 0
1. वित्तीय वर्ष 2021-22 भी कोरोना के कारण देश की अर्थव्यवस्था के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। माह अप्रैल 2021…

लालू जी ने 15 साल की सरकार में क्या किया, बिहार की जनता जानती है : सम्राट चौधरी

Posted by - अप्रैल 16, 2024 0
भ्रष्टाचार और लूट, गुंडागर्दी से बिहार नहीं चलेगी : सम्राट चौधरी पटना, 16 अप्रैल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp