संबिधान औऱ संबैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं कर रही है महागठबंधन सरकार.विजय कुमार सिन्हा

29 0

बिहार तो संभल नहीं रहा है, चले हैं देश बनाने,राजभवन के अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण से वचे शिक्षा विभाग

कुलाधिपति ही कुलपति ,प्रतिकुलपति औऱ अन्य विश्वविद्यालय कर्मी पर कार्रवाई करने हेतु सक्षम प्राधिकारी,

प्रशासनिक अराजकताऔऱ विद्यालय की कुव्यवस्था को ठीक करने पर ध्यान दे शिक्षा विभाग,

हेडलाइन में बने रहने की नीयत का त्याग करे शिक्षा विभाग।

पटना,19 अगस्त 2023

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जिनसे बिहार नहीं संभल रहा है उनके द्वारा देश बनाने का वयान हास्यास्पद है।वे मुख्यमंत्री के वयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

श्री सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन सरकार संबिधान और संबैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं कर रही है।कार्यपालिका के द्वारा अपने कार्य क्षेत्र से वाहर जाकर हस्तक्षेप किया जा रहा है।

श्री सिन्हा ने कहा है कि शिक्षा विभाग को राजभवन के अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण से बचना चाहिए।वे विभाग द्वारा बी आर ए वी विश्वविद्यालय, मुज़फ़्फ़रपुर के कुलपति औऱ प्रतिकुलपति का शिक्षा विभाग द्वारा वेतन वंद करने औऱ वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाये जाने औऱ राजभवन द्वारा उसे अनुचित कहे जाने पर अपना विचार व्यक्त कर रहे थे।

श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम1976 के अधीन कुलाधिपति ही विश्वविद्यालय मामलों में कार्रवाई हेतु सक्षम प्राधिकार है।शिक्षा विभाग को मात्र ऑडिट करने की शक्ति है।लेकिन विभाग राजभवन के अधिकार क्षेत्र में अनावश्यक अतिक्रमण कर विवाद पैदा कर रहा है।आबश्यक समझने पर विभाग किसी मामले में राजभवन सचिवालय का ध्यान आकृष्ट कर सकता है लेकिन सीधे कार्रवाई कर गलत परम्परा स्थापित कर रहा है।

श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य में विद्यालयों की पढ़ाई, अबसंरचना,भवन औऱ शिक्षकों की भारी कमी है।इसे सुधारने के वजाय विभाग अनावश्यक उलझन पैदा करने में लगा है।शिक्षा व्यवस्था की अराजकता के कारण लाखों शिक्षक अभ्यर्थी और नियोजित शिक्षक परेशान है।इनका हल नहीं निकाला जा रहा है और मात्र आश्वासन दिया जा रहा है।

श्री सिन्हा ने कहा कि विभाग को हेडलाइन में बने रहने का शौक हो गया है।मंत्री, अपर मुख्य सचिव और मंत्री के आप्त सचिव सम्बन्धी खबर राज्य में कई महीनों से चल रही है।कोई किसी का बात नहीं मान रहा है।नियम कानून को ताख पर रख कर मनमाने ढंग से विभाग में निर्णय लिये जा रहे हैं।इन निर्णयों से छात्र और अभिभावक परेशान हैं।रोज़ विभिन्न संगठनों द्वारा शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला जा रहा है।

श्री सिन्हा ने कहा कि सुशासन के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जी को अविलंब हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि राजभवन औऱ शिक्षा विभाग में टकराव की परिस्थिति को टाला जा सके।

Related Post

सरपंच पति दिनेश राम की हत्या की जाँच के लिये एस.आई.टी का गठन हों- विजय सिन्हा

Posted by - जनवरी 3, 2023 0
ग्रामीणों का आरोप, शराब माफिया ने की सरपंच पति की हत्या दारु बालू माफियाओं का पुलिस से मिलीभगत की हो…

केस में नाम रहने पर इस्तीफा तो चार्जशीट होने पर भी इस्तीफा क्यों नहीं? विजय कुमार सिन्हा

Posted by - जुलाई 5, 2023 0
2017 में मात्र छापा पड़ने पर सरकार से अलग किया, तो अब मुकदमा और चार्जशीट पर भी कार्रवाई हो,शासन में…

सरकार के 100 दिन, मुख्यमंत्री के 17 वर्ष, बिहार बना बदहाल- विजय कुमार सिन्हा

Posted by - नवम्बर 25, 2022 0
मुख्यमंत्री करें जर्जर कानून व्यवस्था की समीक्षा- विजय कुमार सिन्हा अपराध पर श्वेत पत्र जारी हो- विजय कुमार सिन्हा हत्या,डकैती…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बरसे चिराग पासवान, कहा- बिहारी जिए या मरे नीतीश को नहीं पड़ता कोई फर्क

Posted by - मई 21, 2023 0
चिराग पासवान ने कहा कि लिए नीतीश दरवाजे-दरवाजे जाकर अर्जी लगा रहे हैं। बिहार की जनता याद रखेगी कि जब…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp