महादलित महिला के साथ हुए अमानवीय कृत्य पर नीतीश-तेजस्वी चुप क्यों, नित्यानंद का सवाल

37 0

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने पिछले दिनों बिहार में महादलित समाज की महिला के साथ हुए अमानवीय कृत्य पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव..

पटनाः केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने पिछले दिनों बिहार में महादलित समाज की महिला के साथ हुए अमानवीय कृत्य पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव इतने गंभीर मामले पर भी चुप क्यों हैं।

नित्यानंद राय ने बुधवार को यहां कहा कि यदि आज बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो इसकी जिम्मेदारी सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू)और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की मिली जुली घमंडिया सरकार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं रह गया है। राज्य में इस तरह की अमानवीय घटनाएं आए दिन हो रही है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि नीतीश-तेजस्वी की सरकार में महादलित समाज की महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया और उसे पेशाब पिलाने जैसा घृणित एवं अमानवीय कृत्य किया गया। इन सबके बावजूद मुख्यमंत्री कुमार और उपमुख्यमंत्री यादव आंख और मुंह पर पट्टी बांधकर चुप्पी साधे हुए हैं। बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है क्योंकि बिहार सरकार ही उन्हें बचा रही है।

Related Post

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कुढ़नी उपचुनाव जीत को नीति, सत्य निष्ठा एवं देश सेवा के प्रति समर्पण की जीत बताया

Posted by - दिसम्बर 8, 2022 0
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने कुढ़नी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर हार्दिक…

कांग्रेस के तुष्टिकरण की राजनीति का प्रमाण है यूपीए कार्यकाल – जयराम विप्लव

Posted by - अप्रैल 22, 2024 0
प्रधानमंत्री मोदीजी ने कांग्रेस के काले इरादों को बेनकाब कर दिया पटना : 22/04/2024 भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सह…

श्रम समाज का असली निर्वाहक है और श्रमिक ही असली राष्ट्र शिल्पी है : मुकुल आनंद

Posted by - जून 25, 2023 0
पटना : रविवार को भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के बैनर तले वेद नगर स्थित होटल बुद्धा रेजीडेंसी में विश्वकर्मा वंशीय श्रमिक…

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री, 195 आवेदकों के मामलों की सुनवाई कर अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश.

Posted by - सितम्बर 6, 2021 0
पटना, 06 सितम्बर 2021:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित ‘जनता के दरबार…

शिक्षक नियुक्ति इवेंट के नाम पर अपना चेहरा चमकाने का काम कर रही है महागठबंधन की सरकार – अरविन्द सिंह

Posted by - नवम्बर 1, 2023 0
पटना, 1 नवम्बर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है की बिहार में जहां…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp