हरित क्रांति के जनक डॉ. एमएस स्वामीनाथन के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक, कहा- यह देश के लिए अपूरणीय क्षति

71 0

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत के हरित क्रांति का पिता भी कहा जाता है, वे महान कृषि वैज्ञानिक थे। देश के नाजुक वक्त में उन्होंने कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए,

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के हरित क्रांति के जनक, महान कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत के हरित क्रांति का पिता भी कहा जाता है, वे महान कृषि वैज्ञानिक थे। देश के नाजुक वक्त में उन्होंने कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई। 1960 के दशक में डॉ. एमएस स्वामीनाथन ने अमेरिकी वैज्ञानिक नॉर्मन बोरलॉग और दूसरे कई वैज्ञानिकों के साथ मिलकर गेहूं की उच्च पैदावार वाली किस्म का बीज विकसित किया था, जिससे भारत खाद्यान्न मामले में आत्मनिर्भर बन गया था। डॉ. एमएस स्वामीनाथन को वर्ष 1967 में पद्मश्री, वर्ष 1972 में पद्म भूषण और वर्ष 1989 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। डॉ. एमएस स्वामीनाथन के कार्यों की सराहना सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया भर में होती रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. एमएस स्वामीनाथन के निधन के समाचार से उन्हें गहरा दुख हुआ है। यह देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Post

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरूण मणिलाल गांधी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Posted by - मई 2, 2023 0
पटना, 02 मई 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरूण मणिलाल गांधी के निधन…

RJD ने पोस्टर लगाकर तेजस्वी को बताया बिहार का भावी मुख्यमंत्री, CM नीतीश की बढ़ा दी टेंशन?

Posted by - नवम्बर 5, 2023 0
पटना: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठती…

नगर विकास मामलों के मूर्धन्य विद्वान योगेंद्र त्रिपाठी का निधन

Posted by - अगस्त 13, 2022 0
शोक की लहर–अश्विनी चौबे, नागेंद्र जी, भीखू भाई दलसानिया, विनय पप्पू, हुलास पांडेय, संजीव चौरसिया, मिथिलेश तिवारी, रणवीर नंदन, मृत्युंजय…

बिहार में पिछले 24 घंटों में सामने आए 1659 नये कोरोना संक्रमित, पटना में मिले 1056 केस

Posted by - जनवरी 5, 2022 0
बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में…
Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
LinkedIn
Share
WhatsApp